{"_id":"6ab399a895f668eb8f07319d","slug":"video-speeding-car-crashes-into-tree-two-friends-die-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की माैत
आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर टंकी चौराहे के पास सोमवार रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में निबोहरा और फतेहाबाद क्षेत्र के रहने वाले दो दोस्तों की जान चली गई। इनमें से एक युवक अपने माता-पिता का इकलाैता बेटा था। हादसे के बाद दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई। हादसा रविवार रात करीब 11:30 बजे थाना डौकी क्षेत्र में हुआ। पुलिस के अनुसार निबोहरा थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर धनगर निवासी गजेंद्र (28) अपने दोस्त फतेहाबाद थाना क्षेत्र के कुतकपुर गोला निवासी जोगेंद्र उर्फ जुगनू (32) के साथ रविवार शाम कार के टायर डलवाने आगरा गया था। लौटते समय कार जोगेंद्र चला रहा था। डाैकी में टंकी चौराहे के पास कार अनियंत्रित होकर शीशम के पेड़ से टकरा गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जोगेंद्र कार में फंसा हुआ था। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से करीब दस मिनट की मशक्कत के बाद दोनों को कार से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार का अगला हिस्सा जिस तरह क्षतिग्रस्त हुआ है, उससे लग रहा है कि कार की रफ्तार सौ किमी. प्रतिघंटा से अधिक रही होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।