{"_id":"6936957893459c76cc0d4473","slug":"video-protesters-to-meet-cm-yogi-today-agitation-enters-11th-day-in-bichpuri-2025-12-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बलवंत एजुकेशनल सोसाइटी के खिलाफ धरना, सीएम योगी से मिलने का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बलवंत एजुकेशनल सोसाइटी के खिलाफ धरना, सीएम योगी से मिलने का फैसला
बलवंत एजुकेशनल सोसाइटी की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ बिचपुरी में चल रहा धरना सोमवार को 11 वें दिन भी जारी रहा। गरीब सेना के बालयोगी लव पंडित ने धरने का समर्थन किया।
बाल योगी ने कहा कि धरने को दस दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं की है। आज सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा आ रहे हैं। वे मंडलायुक्त सभागार में बैठक करेंगे। बाल योगी ने धरनारत लोगों को सीएम योगी से मिलने की सलाह दी है। इसका धरने पर बैठे लोगों ने समर्थन करते हुए कहा है कि हम शांतिपूर्ण ढंग से सीएम से मिलने जाएंगे।
वहीं, ग्रामीणों के अलावा काफी संख्या में महिला भी धरनास्थल पर पहुंची। सुरक्षा की दृष्टि से थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, चौकी इंचार्ज बिचपुरी मोहित मलिक फोर्स के साथ मौजूद हैं। धरने में किसान–मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह, ब्लॉक बिचपुरी के प्रधान संगठन के अध्यक्ष हाकिम सिंह सोलंकी, इंद्रेश प्रताप सिंह, भाजपा नेता भरत सिंह सोलंकी, अजीत चाहर बरारा, प्रदीप चौधरी प्रधान बिचपुरी, पूर्व प्रधान ठाकुर कृपाल सिंह, लब्बू पंडित, मुनेंद्र परमार, प्रदीप राना आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।