{"_id":"6ada47697aad16b3cd04c5ae","slug":"video-demand-for-early-construction-of-idgah-rob-in-agra-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में ईदगाह आरओबी के जल्द निर्माण की मांग, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में ईदगाह आरओबी के जल्द निर्माण की मांग, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
आगरा के बारह खंभा पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के शीघ्र निर्माण की मांग तेज हो गई है। क्षेत्रीय लोग रास्ता दुरुस्त कराने की मांग करते हुए आंदोलन कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर रहे लोगों ने हाथों में काले कपड़े और तिरंगा लेकर खेरिया मोड़ से अर्जुन नगर फाटक तक विरोध रैली निकाली। वहीं अर्जुन नगर सराय पर तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। प्रदर्शन के कारण अर्जुन नगर से बारह खंभा तक जाम लग गया। ईदगाह चौराहे से कन्हैयापुर तक वाहनों की लंबी कतारें लगीं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। रैली में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने पुल निर्माण और सड़क की समस्या पर अपना विरोध जताया। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से बारह खंभा रोड को दुरुस्त करने की मांग की गई। रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण जल्द शुरू कराने की अपील भी की गई। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ नारे भी लगाए। खेरिया मोड़ से शुरू हुई रैली नगला मेहराब, सोना नगर और कवि नगर से होते हुए अर्जुन नगर फाटक पहुंची। रैली में अजीत नगर बाजार कमेटी के अध्यक्ष राजेश यादव, श्याम सुंदर तागड़, मनोज नोतनानी, संजय नोतनानी, सुंदरलाल चेतवानी, संजय पाराशर, जितेंद्र कुशवाहा, अमित कोहली, विकास अग्रवाल, चेतन शर्मा, भारत, राजेश चौधरी, कन्हैया राय समेत कई क्षेत्रीय लोग भी रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।