Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Celebration of Lord Vasupujya's Moksha Kalyanak and the festival of Uttam Brahmacharya Dharma at the Jain temples of Jaitpur.
{"_id":"6ab75fdc2c3c7999c50936cc","slug":"video-celebration-of-lord-vasupujyas-moksha-kalyanak-and-the-festival-of-uttam-brahmacharya-dharma-at-the-jain-temples-of-jaitpur-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बाह, जैतपुर के जैन मंदिरों में मनाया भगवान वासुपूज्य का मोक्ष कल्याण एवं उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म का उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बाह, जैतपुर के जैन मंदिरों में मनाया भगवान वासुपूज्य का मोक्ष कल्याण एवं उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म का उत्सव
बाह। पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर बाह तथा नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर जैतपुर में दशलक्षण पर्व के दसवें दिन शुक्रवार को उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म एवं भगवान वासुपूज्य का मोक्ष कल्याण उत्सव मनाया गया। अभिषेक, पूजन एवं शांतिधारा के बाद प्रवचन करते हुए आचार्य रोहित शास्त्री एवं प्रभात शास्त्री ने कहा कि आज हमारे खान-पान व आचरण में गिरावट आ गई है। टीवी और मोबाइल इंटरनेट भी चरित्र पतन के लिए जिम्मेदार हैं। मन, वचन और काया से कुशील का त्याग कर वफादारी से गृहस्थ जीवन व्यावहारिक बनाएं। उन्होंने ब्रह्मचर्य धर्म के पालन और पोषण का श्रद्धालुओं को संकल्प दिलाया। इस दौरान बाह में अखिल जैन, मनीष जैन, अमित जैन, राजेश जैन, सौरभ जैन, दिनेश चन्द्र जैन, निक्कू जैन, रौनक जैन, रचना जैन, अंजू जैन, ऊषा जैन, मंजू जैन आदि रहे। जैतपुर में अशोक कुमार जैन, विकास जैन, सम्यक जैन, उमेश जैन, विनोद जैन, संजय जैन, राहुल बजाज, मनोज जैन, नीरज जैन, राजन जैन, अनमोल जैन, रिषभ जैन, नीतू जैन, दीक्षा, अंकिता, संगीता जैन, नेंसी, खुशी आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।