{"_id":"6a54e8b78f8e9c9aab040173","slug":"video-car-overturns-after-hitting-divider-on-agra-lucknow-expressway-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चालक को लगी नींद की झपकी, डिवाइडर से टकराकर पलटी कार; दंपती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चालक को लगी नींद की झपकी, डिवाइडर से टकराकर पलटी कार; दंपती घायल
आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार शाम कार चालक को नींद की झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार सवार दंपती घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने दोनों घायलों को उपचार के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक लखनऊ के गौतमी नगर निवासी स्वताक श्रीवास्तव पुत्र प्रेम कुमार अपनी पत्नी अर्पिता के साथ कार से लखनऊ से नोएडा जा रहे थे। जैसे ही रविवार शाम करीब 4:45 बजे थाना फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 36.650 पर पहुंची तो कार चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को उपचार के लिए भेजा। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी प्रथम सुधीश कुमार शुक्ला ने बताया कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण कार हादसा हुआ है।हादसे में दंपती को चोटें आई हैं और उनका उपचार कराया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।