{"_id":"6ab3441d5b11b62f0d05c354","slug":"video-bus-hits-rob-height-gauge-in-agra-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आरओबी के हाइट गेज से टकराई बस, मच गई चीख-पुकार; पुलिस ने सुरक्षित निकाले यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आरओबी के हाइट गेज से टकराई बस, मच गई चीख-पुकार; पुलिस ने सुरक्षित निकाले यात्री
आगरा के शाहगंज स्थित ईदगाह आरओबी पर बना हाइट गेज 24 घंटे के अंदर ही डबल देकर बस की टक्कर से गिर गया। बस तेज गति से आ रही थी। अचानक हाइट गेज से टकरा गई। इससे सवारियों में चीख पुकार मच गई। हाइट गेज के साथ ओवरहेड रोड साइन बोर्ड भी गिर गया। रेलवे की ओर से भारी वाहनों को पुल से गुजरने से रोकने के लिए दोनों तरफ हाइट गेज लगाया था। इसमें मंगलवार रात तेज रफ्तार सवारियों से भरी बस घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाइट गेज धराशायी हो गया और उसके साथ लगा ओवरहेड रोड साइन बोर्ड भी नीचे गिर गया। इलाके के लोगों ने बताया कि हाइट गेज को महज 24 घंटे पहले ही लगाया गया था। हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पुलिस मौके पर पहुंची। टक्कर से बस के शीशे भी टूट गए। पुलिस ने बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला। बस से रास्ता अवरुद्ध होने के कारण जाम भी लग गया। पुलिस ने टूटे हुए हाइट गेजऔर बस को हटवा कर जाम खुलवाया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि हाइट गेज में बस टकराने से हादसा हुआ है किसी की घायल होने की जानकारी नहीं मिली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।