{"_id":"6ab73b0f9ddd8ba8c50a2996","slug":"video-agra-police-conduct-late-night-mock-drill-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: त्योहारों से पहले आगरा में पुलिस का शक्ति प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: त्योहारों से पहले आगरा में पुलिस का शक्ति प्रदर्शन
आगरा में त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए देर रात शहर में मॉकड्रिल की। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के निर्देश पर सिटी जोन के सभी चौकी प्रभारी इसमें शामिल हुए। एसीपी हरिपर्वत ने मॉकड्रिल का नेतृत्व किया। सूरसदन से दीवानी चौराहे तक पुलिस अधिकारियों और जवानों ने मार्च किया। इस दौरान किसी घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के मौके पर पहुंचने का रिस्पांस टाइम भी परखा गया। पुलिसकर्मियों ने दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए। सर्राफा बाजारों में विशेष सतर्कता बरतने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।