{"_id":"6ab77c1833ae7f347b0c66c3","slug":"agra-navratri-janakpuri-ram-barat-security-arrangements-police-commissioner-deepak-kumar-drone-surveilla-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नवरात्रि और जनकपुरी और राम बारात पर रहेगी चाक-चौबंद सुरक्षा, ड्रोन से निगरानी करेगी आगरा पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नवरात्रि और जनकपुरी और राम बारात पर रहेगी चाक-चौबंद सुरक्षा, ड्रोन से निगरानी करेगी आगरा पुलिस
Sat, 26 Sep 2026 01:32 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:32 PM IST
सार
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने अपराध समीक्षा गोष्ठी में अधिकारियों को क्षेत्र में भ्रमण, आयोजकों से समन्वय और आकस्मिक स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगामी शारदीय नवरात्र और राम बरात जैसे पर्व और त्योहारों को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने शुक्रवार को कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और यातायात प्रबंधन की समीक्षा की।
पुलिस आयुक्त ने अपर पुलिस आयुक्त, सभी डीसीपी, एडीसीपी और एसीपी के साथ पाक्षिक अपराध समीक्षा गोष्ठी की। इसमें अधिकारियों को क्षेत्रों में भ्रमण कर निगरानी के निर्देश दिए। आयोजकों और स्थानीय नागरिकों से समन्वय बनाने को कहा। किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। मिश्रित आबादी और संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से डिजिटल निगरानी होगी। पूर्व में जेल जा चुके अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों पर भी नजर रखी जाएगी।
चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी, बलवा, हत्या, छेड़खानी और दुष्कर्म जैसे अपराधों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। महिला सुरक्षा के लिए महिला थाना और हेल्पलाइन 1090, 181, 112 को प्रभावी बनाने को कहा गया है। स्कूल-कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों के आसपास एंटी रोमियो टीमों को सक्रिय रखा जाएगा। साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे। यातायात में ओवरस्पीडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई होगी, साथ ही सड़क हादसों में कमी के लिए जीरो फैटलिटी डिस्ट्रिक्ट (जेडएफडी) अभियान प्रभावी बनाया जाएगा।