{"_id":"6ad9c3b9637c6c11c60fa3b7","slug":"video-agra-mlc-elections-voting-in-12-districts-tomorrow-25-candidates-in-fray-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एमएलसी चुनाव का थम गया प्रचार, 12 जिलों में 412 बूथों पर वोटिंग; इन 25 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एमएलसी चुनाव का थम गया प्रचार, 12 जिलों में 412 बूथों पर वोटिंग; इन 25 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर
आगरा खंड स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए बुधवार को प्रचार थम गया। शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव में तीन मंडलों के 12 जिलों के मतदाता 412 बूथों पर मतदान करेंगे। दो सीटों के लिए 25 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान कराने के लिए बृहस्पतिवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।
शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थमने के बाद अब प्रत्याशियों ने घर-घर संपर्क अभियान में ताकत झोंक दी है। रिटर्निंग अफसर और मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने बताया कि आगरा, अलीगढ़ और कानपुर मंडल के जिलाधिकारियों को चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए हैं। खुद भी कई मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया है।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से सभी तैयारियां हो गई हैं। मतदान के बाद मतपेटियां लाने के प्रोटोकॉल का भी ट्रायल हो चुका है। सभी जिलों से मतपेटियां आगरा लाई जाएंगी। 27 अक्तूबर को आगरा के गल्ला मंडी समिति परिसर में मतगणना होगी। शिक्षक सीट के लिए 12 और स्नातक के 13 प्रत्याशी मैदान में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।