{"_id":"69180a169e9140d10e05d8ab","slug":"video-war-against-chitta-major-public-awareness-campaign-launched-in-shimla-walkathon-also-organised-2025-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"चिट्टे के खिलाफ जंग: शिमला में बड़ा जन जागरूकता अभियान शुरू, वॉकथॉन का भी आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिट्टे के खिलाफ जंग: शिमला में बड़ा जन जागरूकता अभियान शुरू, वॉकथॉन का भी आयोजन
हिमाचल प्रदेश में चिट्टा के खिलाफ शनिवार से एक बड़ा जन जागरूकता अभियान शुरू किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सुबह ऐतिहासिक रिज मैदान से चिट्टा विरोधी जागरूकता अभियान की शुरुआत एंटी-चिट्टा वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर की। आयोजन में सैकड़ों लोगों के हिस्सा लिया। अगले तीन माह तक चलने वाले इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में एंटी-चिट्टा वॉकथॉन आयोजित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने इस अभियान को जन आंदोलन बनाने की घोषणा की है। इस दाैरान रिज मैदान और सीटीओ चौक पर जुबा डांस कर बच्चों ने नशा त्यागने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया। हिमाचल पुलिस आर्केस्ट्रा की टीम ने भी इस मौके पर अपनी प्रस्तुति दी। राज्य स्तरीय वॉकथॉन के बाद, जिला और उप-मंडल स्तरों पर भी ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।