{"_id":"6a9d4685d440be231504cad1","slug":"video-shimla-ganj-bazaar-nandotsav-radha-krishna-temple-bhandara-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला: गंज बाजार में नंदोत्सव पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: गंज बाजार में नंदोत्सव पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 04:25 PM IST
Link Copied
राजधानी शिमला के गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में रविवार को नंदोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ और श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में हिस्सा लेकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
नंदोत्सव के उपलक्ष्य में सभा की ओर से एसडी स्कूल के ग्राउंड में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुए भंडारे में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की उचित व्यवस्था की गई थी।
वहीं, राधा-कृष्ण मंदिर में दिनभर भजन-कीर्तन चलता रहा। श्रद्धालुओं ने धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया। नंदोत्सव को लेकर गंज बाजार में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।