{"_id":"68b56388ca8b9b221b0fa9b5","slug":"video-cm-sukhu-said-our-govt-stands-with-the-affected-people-in-this-difficult-time-2025-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: सीएम सुक्खू बोले- हमारी सरकार इस कठिन समय में प्रभावित लोगों के साथ खड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: सीएम सुक्खू बोले- हमारी सरकार इस कठिन समय में प्रभावित लोगों के साथ खड़ी
हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट के बीच जारी भारी बारिश ने तबाही मचाई है। जगह-जगह भूस्खलन से व्यापक नुकसान हुआ है। सीएम सुक्खू ने कहा कि राज्य में बारिश से व्यापक नुकसान हुआ है। कहा कि आपदा में घर, पशुधन और खेती-बाड़ी को भारी नुकसान पहुंचा है। हमारी सरकार इस कठिन समय में प्रभावित भाइयों-बहनों के साथ खड़ी है। हम पुनर्वास के कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी चंबा से पैदल ही भरमौर पहुंचकर हालातों की समीक्षा कर रहे हैं। सुविधाओं की बहाली के लिए मशीनरी और संसाधन तुरंत उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। आवश्यकता पड़ने पर एयरफोर्स के हेलीकॉप्टरों की मदद से पोकलैंड और जेसीबी प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचाई जाएंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए एयरफोर्स के दो विमान तैनात किए गए हैं। जैसे ही मौसम अनुकूल होगा, हम राहत एवं बचाव कार्य और तेजी से आगे बढ़ाए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।