फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla: Anit Jaswal from Sundernagar becomes the state president of NSUI

शिमला: सुंदरनगर के अनित जसवाल बने एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष, बोले- सरकार की वापसी के लिए करेंगे काम

Fri, 30 Oct 2026 07:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 30 Oct 2026 07:44 PM IST
सार

एनएसयूआई को हिमाचल प्रदेश में नया अध्यक्ष मिल गया है। मंडी जिले के सुंदरनगर निवासी अनित जसवाल को संगठन के आंतरिक चुनाव के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। 

विज्ञापन
Shimla: Anit Jaswal from Sundernagar becomes the state president of NSUI
अनित जसवाल बने एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) को हिमाचल प्रदेश में नया अध्यक्ष मिल गया है। मंडी जिले के सुंदरनगर निवासी अनित जसवाल को संगठन के आंतरिक चुनाव के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। वह इससे पहले जिला मंडी में अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। छात्र राजनीति में महाविद्यालय स्तर से शुरुआत करने वाले जसवाल अब प्रदेशभर में संगठन का नेतृत्व करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद अनित ने प्रेसवार्ता में जसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू के मार्गदर्शन और शीर्ष नेतृत्व के दिशा-निर्देशों के अनुसार संगठन को मजबूत करने के साथ प्रदेशभर में इसका विस्तार किया जाएगा। प्रदेश में कांग्रेस सरकार की वापसी के लिए भी प्रयास करेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ का आभार जताया।

विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर और प्रवीण मिन्हास का भी धन्यवाद किया। साथ ही सभी कैंपस अध्यक्षों के सहयोग के लिए आभार जताया और नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों व जिला अध्यक्षों को बधाई दी। अनित ने वर्ष 2021 से 2023 तक महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय सुंदरनगर में कैंपस महासचिव और 2023 से 2024 तक कैंपस अध्यक्ष के रूप में काम किया। वर्ष 2024 से 2025 तक जिला उपाध्यक्ष और 2025 से 2026 तक एनएसयूआई जिला मंडी के अध्यक्ष रहे। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित प्रदेश महासचिव रोहित कुमार और राहुल ठाकुर, जिला शिमला अध्यक्ष अवेश सुरान, संजौली महाविद्यालय के कैंपस अध्यक्ष संजय सरवान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed