फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   udaipur pahada saudaagar chowk first boxing competition ali international boxing academy

उदयपुर: रिंग में बरसे पंच, तालियों से गूंजा सौदागर चौक; छतों और खिड़कियों से भी मुकाबले देखते नजर आए लोग

Wed, 07 Oct 2026 12:08 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Wed, 07 Oct 2026 12:08 PM IST
udaipur pahada saudaagar chowk first boxing competition ali international boxing academy

शहर के पहाड़ा स्थित सौदागर चौक में पहली बार आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने रिंग में जमकर दमखम दिखाया। अली इंटरनेशनल बॉक्सिंग एकेडमी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में अलग-अलग किलोभार वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों के पंच और शानदार प्रदर्शन देखकर लोगों में उत्साह नजर आया। हर मुकाबले के साथ तालियों और उत्साह भरी आवाजों से पूरा सौदागर चौक गूंजता रहा।

छतों और खिड़कियों से भी मुकाबले देखते नजर आए लोग

उदयपुर में पहली बार आयोजित इस बॉक्सिंग प्रतियोगिता को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा। सौदागर चौक में मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जुटे। आसपास के मकानों की खिड़कियों और छतों पर खड़े होकर भी लोग खिलाड़ियों के मुकाबले देखते नजर आए। रिंग में खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। हर पंच के साथ दर्शकों का रोमांच बढ़ता गया। लोग तालियां बजाकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते रहे।

युवाओं को खेलों से जोड़ना और नशे से दूर रखना उद्देश्य

आयोजनकर्ताओं के मुताबिक प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और उन्हें नशे की बुरी लत से दूर रखना है। खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्षद वीरेंद्र सिंह सिसोदिया, हर्षवर्धन सोनी, अंजुमन के सचिव साजिद खान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पार्षद ने आयोजनकर्ताओं को दी बधाई

पार्षद वीरेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि पहाड़ा क्षेत्र में इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन होना पूरे वार्ड के साथ-साथ उदयपुर के लिए भी गर्व की बात है। उन्होंने आयोजनकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित होती रहनी चाहिए।
उन्होंने इस तरह के आयोजनों के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

फाजिल हुसैन की टीम बनी विजेता

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबले समाप्त होने के बाद फाजिल हुसैन की टीम को विजेता और कामिल की टीम को उपविजेता घोषित किया गया। विजेता टीम और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आयोजन के अंत में सम्मानित किया गया।
आयोजनकर्ताओं ने कहा कि आने वाले समय में भी बॉक्सिंग सहित अन्य खेल प्रतियोगिताओं को लगातार बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा खेलों से जुड़ें और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ें।

खिलाड़ियों को मंच देने के साथ दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

उदयपुर में पहली बार आयोजित इस बॉक्सिंग प्रतियोगिता ने खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देने के साथ ही युवाओं को खेलों के जरिए नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया। सौदागर चौक में हुए मुकाबलों को देखने के लिए जिस तरह लोगों की भीड़ जुटी, उससे आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर उत्साह भी देखने को मिला।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

भावना क्लार्क्स इन होटल के पास खोखों में लगी भीषण आग

07 Oct 2026

मामूली कहासुनी के बाद बैंसी में व्यक्ति को चाकू मारा, हालत गंभीर

07 Oct 2026

देहरादून: एमबीबीएस फर्जीवाड़े को लेकर समाजसेवी प्रदीप बहुगुणा ने उठाए सवाल

07 Oct 2026

मसूरी: पांडवाज की प्रस्तुतियों ने शरदोत्सव की शाम को बनाया यादगार

07 Oct 2026

Meerut: एमडीए की दीवार पर लिखा "यहां थूकना मना है", वहीं गुटखों की पीक से रंग दी पूरी दीवार

07 Oct 2026
विज्ञापन

मेरठ: व्यापारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर दिया ज्ञापन

06 Oct 2026

मेरठ: मोहम्मद अकरम रज़ा ने एमएलसी स्नातक निर्वाचन के लिए किया नामांकन

06 Oct 2026
विज्ञापन

मेरठ: तीरंदाज नीरज चौहान को एशियाई खेल में पदक जीतने पर सम्मानित किया

06 Oct 2026

मेरठ: जली कोठी कोठी के वासियों ने लगाए अवैध रूप से दुकानें बनाने के आरोप

06 Oct 2026

मेरठ: टीपी नगर थाने से बागपत रोड वाला रास्ता बंद, सड़क निर्माण चल रहा

06 Oct 2026

कानपुर: डीसीपी ट्रैफिक ने एसी और स्लीपर बसों का जायजा लिया

06 Oct 2026

कानपुर: सपाइयों ने धरना-प्रदर्शन किया, पुतला फूंकने से रोकने पर पुलिस से भिड़े

06 Oct 2026

सहपऊ के गांव नगला सुखराम के आंगनबाड़ी केंद्र पर लगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

06 Oct 2026

होके नीले पर सवार, खाटू नगरी से आया है कोई जादूगर भजन पर झूमे श्रद्धालु।

06 Oct 2026

हादसा: हरदा-बैतूल हाईवे पर नमकीन से भरे कंटेनर में लगी भीषण आग, पूरा माल जलकर राख; दूर से दिख रही थीं लपटें

06 Oct 2026

मांगों को लेकर आशा वर्कर का सीएचसी में प्रदर्शन

06 Oct 2026

हाथरस में सपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

06 Oct 2026

ऊना: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में युकां ने किया प्रदर्शन

06 Oct 2026

शाहजहांपुर: रेलवे में आउटसोर्सिंग के विरोध में नरमू का प्रदर्शन

06 Oct 2026

शाहजहांपुर: पोस्टर प्रदर्शनी में दिखी बच्चों की प्रतिभा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां

06 Oct 2026

पीलीभीत: डीएम आलोक कुमार ने निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज का किया निरीक्षण

06 Oct 2026

टाइफाइड से छात्रा खुशी की मौत के बाद जागे विभाग, स्वास्थ्य विभाग ने जांच और दवा का छिड़काव शुरू कराया

06 Oct 2026

नूंह: रेवासन के पास रॉन्ग साइड से आ रहे कैंटर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

06 Oct 2026

राज्य स्तरीय स्कूल खेलों में गुरुग्राम की अंडर-19 जिम्नास्टिक टीम ने जीता स्वर्ण

06 Oct 2026

एमपी: निवाड़ी में रिश्तों का कत्ल, पिता ने दो माह की मासूम बेटी की गला घोंटकर हत्या की, नीम के नीचे दफनाया

06 Oct 2026

खंडवा: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह से 61 मोटरसाइकिलें बरामद, तीन मिनट में लॉक तोड़ जंगलों में छिपा देते थे

06 Oct 2026

मोहाली में सीएम के ओएसडी घुम्मन के घर करीब तीन घंटे चली सीबीआई की रेड

06 Oct 2026

भीलवाड़ा: तीन दिन से लापता दो मासूमों के शव खदान में मिले, घर से खेलने निकले थे दोनों बच्चे; डूबने की आशंका

06 Oct 2026

कानपुर: मंदाकिनी दीदी बोलीं- सर्वेंट लीडरशिप प्रबंधन के प्रथम उदाहरण हैं हनुमान

06 Oct 2026

सीबीआई रेड से पंजाब में सियासी हलचल, सीएम के कैंप ऑफिस और ओएसडी के घर छापेमारी

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed