फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   bundi News ›   Rajasthan Murder Mystery Body Dug Out From Grave 8 Days After Man Found Shot Dead in Car

राजस्थान: कार में मिली थी गोली लगी लाश, आठ दिन बाद भी नहीं खुला राज; हत्या की जांच के लिए कब्र से निकाला शव

Wed, 07 Oct 2026 07:39 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Wed, 07 Oct 2026 07:39 PM IST
सार

बूंदी के तालेड़ा थाना क्षेत्र में कार से शव मिलने के आठ दिन बाद भी हत्या का खुलासा नहीं होने पर पुलिस ने कब्र से शव निकलवाकर एफएसएल जांच कराई। टीम ने जरूरी सैंपल लिए हैं। पुलिस मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर भी मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Rajasthan Murder Mystery Body Dug Out From Grave 8 Days After Man Found Shot Dead in Car
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बूंदी जिले में शंभूपुरा स्थित नए हवाई अड्डे के पास कार में शव मिलने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। आठ दिन पहले हुए इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकलवाया। कोटा के बोरखेड़ा स्थित कब्रिस्तान पहुंची पुलिस टीम की मौजूदगी में फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने जांच के लिए जरूरी सैंपल लिए। इसके बाद शव को दोबारा दफना दिया गया।

विज्ञापन

आठ दिन पहले कार में मिली थी लाश
यह मामला तालेड़ा थाना क्षेत्र का है, जहां 29 सितंबर को नए एयरपोर्ट के पास एक कार के अंदर मोहम्मद यकीन का शव बरामद हुआ था। उनके शरीर पर गोली लगने के स्पष्ट निशान थे। कोटा निवासी मोहम्मद यकीन के परिजनों ने घटना के बाद बोरखेड़ा स्थित कब्रिस्तान में शव को दफना दिया था। वारदात के कई दिन बीत जाने के बाद भी हत्या का खुलासा नहीं हो पाने के कारण पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए यह कदम उठाया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'हम तो परमानेंट प्रभारी हैं': अशोक गहलोत ने पायलट से क्यों कही ये बात, जानिए पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

फॉरेंसिक जांच और कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
तालेड़ा थाना अधिकारी मुकेश यादव ने बताया कि मामले की पड़ताल लगातार जारी है और पुलिस हर संभावित पहलू को खंगाल रही है। पुलिस को उम्मीद है कि फॉरेंसिक जांच के माध्यम से इस ब्लाइंड मर्डर से जुड़े अहम सुराग हाथ लगेंगे। पुलिस टीम विभिन्न दृष्टिकोणों से जांच करते हुए मृतक के मोबाइल की लोकेशन, कॉल डिटेल और घटना से पहले और बाद की गतिविधियों का विश्लेषण कर रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि मोहम्मद यकीन अंतिम समय में किन लोगों के संपर्क में थे और वारदात से पहले किन स्थानों पर गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed