Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Gehlot Targets BJP Chief, Calls Delimitation as Dangerous as SIR for Democracy

जयपुर: गहलोत का भाजपा अध्यक्ष पर तंज बोले- पार्टी और जनता गंभीरता से नहीं लेती; परिसीमन एसआईआर जितना खतरनाक

Mon, 09 Nov 2026 03:19 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Mon, 09 Nov 2026 03:19 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें पार्टी और जनता गंभीरता से नहीं लेती। उन्होंने परिसीमन को SIR जितना खतरनाक बताते हुए आरोप लगाया कि इससे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

विज्ञापन
Gehlot Targets BJP Chief, Calls Delimitation as Dangerous as SIR for Democracy
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की राहुल गांधी पर की गई टिप्पणियों को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष को न तो उनकी अपनी पार्टी गंभीरता से लेती है और न ही जनता। गहलोत के मुताबिक, पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्षों की बातों को गंभीरता से सुना जाता था, लेकिन मौजूदा अध्यक्ष के बयानों का कोई खास असर दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देने की भी जरूरत नहीं है।

विज्ञापन

गहलोत ने कहा कि देश में लोकतंत्र की स्थिति चिंताजनक है। करीब 80 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है, जब सत्तारूढ़ दल खुद विपक्ष के आंदोलनों के जवाब में प्रदर्शन और रैलियां कर रहा है। पहले विपक्ष के आंदोलन से सरकारें फीडबैक लेकर अपनी कमियों में सुधार करती थीं, लेकिन अब सरकार विपक्ष के कार्यक्रमों के जवाब में खुद सड़कों पर उतर रही है।

विज्ञापन

उन्होंने भाजपा की लोकतंत्र बचाओ रैली पर भी सवाल उठाए। गहलोत ने कहा कि विपक्ष पिछले कई महीनों से अलग-अलग मुद्दों पर शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से प्रदर्शन कर रहा है। चाहे जेनजी आंदोलन हो, कांग्रेस के प्रदर्शन हों या इंडिया गठबंधन के कार्यक्रम, इनमें अनुशासन और भाईचारा देखने को मिला है। इसके बावजूद विपक्ष पर अराजकता फैलाने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें- जयपुर: सिटी पैलेस में राजसी अंदाज में मनी दिवाली, सवाई पद्मनाभ सिंह और दीया कुमारी ने साथ किया लक्ष्मी पूजन

परिसीमन को बताया देश के लिए बड़ा खतरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'दिमागी नक्सली' वाले बयान पर गहलोत ने कहा कि देश में तनाव कौन पैदा कर रहा है, यह जनता देख रही है। उन्होंने परिसीमन के मुद्दे को SIR जितना गंभीर और खतरनाक बताते हुए आरोप लगाया कि इसके जरिए देश की राजनीतिक व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश हो रही है।

गहलोत ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण देने के नाम पर परिसीमन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है, जबकि महिला आरक्षण कानून पहले ही पारित हो चुका है। उन्होंने असम और राजस्थान में हुए परिसीमन का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि वार्डों की सीमाओं में बदलाव से कांग्रेस को नुकसान पहुंचा है। जयपुर और जोधपुर में भी वार्डों के पुनर्गठन को लेकर उन्होंने सवाल उठाए।

उन्होंने आशंका जताई कि यदि परिसीमन के जरिए सत्ता पक्ष को मनमाफिक राजनीतिक लाभ मिलता है और भाजपा 2029 में फिर सत्ता में आती है तो देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर हो सकती है। गहलोत ने पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि वहां टीएमसी के विधायकों को तोड़कर विपक्ष की भूमिका भी भाजपा के प्रभाव में लाई गई है। उन्होंने कहा कि यदि पक्ष और विपक्ष दोनों पर एक ही दल का प्रभाव हो गया तो लोकतंत्र और संविधान की स्थिति क्या होगी?

चुनावी समर्थन को लेकर भी भाजपा पर निशाना

गहलोत ने भाजपा के चुनावी जनाधार पर सवाल उठाते हुए कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को कुल पड़े वोटों में करीब 31 प्रतिशत वोट मिले थे। बाद के चुनावों में भी भाजपा का वोट प्रतिशत बहुत ज्यादा नहीं बढ़ा। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर सकी और सहयोगी दलों के समर्थन से सरकार बनी।

उन्होंने मीडिया की भूमिका पर भी चिंता जताई। गहलोत ने आरोप लगाया कि मीडिया पर सरकार का प्रभाव बढ़ा है और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों की जगह सरकार की प्रशंसा को अधिक महत्व दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मीडिया संस्थानों और संपादकों पर जांच एजेंसियों की कार्रवाई का दबाव भी स्वतंत्र पत्रकारिता को प्रभावित कर सकता है।

भजनलाल सरकार की आलोचना के साथ मुख्यमंत्री के सम्मान की बात

राज्य सरकार के तीन साल पूरे होने के जश्न को लेकर पूछे गए सवाल पर गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का व्यक्तिगत सम्मान और सरकार की नीतियों की आलोचना, दोनों अलग-अलग बातें हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और राज्यपाल जैसे संवैधानिक पदों की गरिमा का सम्मान करना चाहिए।

गहलोत ने कहा कि विपक्ष का काम सरकार की गलतियों पर सवाल उठाना है। यदि विपक्ष किसी मुद्दे पर सही बात उठाता है तो सरकार को उसे समझकर सुधार करना चाहिए। इससे जनता का ही फायदा होगा। उन्होंने बताया कि दीपावली पर उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यपाल से फोन पर बात कर शुभकामनाएं भी दीं।

गहलोत ने कहा कि राजस्थान में पिछले करीब 80 साल से राजनीतिक मतभेदों के बावजूद व्यक्तिगत संबंधों और आपसी सम्मान की परंपरा रही है। सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों को इस परंपरा को आगे बढ़ाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed