फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Leader of opposition said the decision to block new districts is wrong

Alwar News: नौ जिले खत्म करने पर नेता प्रतिपक्ष जूली ने सरकार को घेरा, बोले- सदन से लेकर सड़क तक आंदोलन करेंगे

Sun, 29 Dec 2024 03:02 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Sun, 29 Dec 2024 03:02 PM IST
Leader of opposition said the decision to block new districts is wrong
राजस्थान सरकार ने शनिवार को 9 नए जिलों को समाप्त कर दिया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इसे लेकर सरकार पर हमला बोला। जूली ने कहा कि इसी वर्ष अगस्त में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लद्दाख जैसे छोटे केंद्र शासित प्रदेश में 5 नए छोटे जिलों की घोषणा की थी। जबकि, राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य है, वहां भाजपा की सरकार ने 9 जिलों को समाप्त कर दिया। यह फैसला निंदनीय और जनविरोधी है। कांग्रेस पार्टी इस निर्णय का कड़ा विरोध करती है और आने वाले दिनों में सदन से लेकर सड़क तक आंदोलन करेगी।

समिति की रिपोर्ट पर बनाए गए थे जिले 
टीकाराम जूली ने बताया कि जिलों के गठन का आधार कोई राजनीतिक नहीं, बल्कि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रामलुभाया की अध्यक्षता में 21 मार्च 2022 को बनाई गई समिति की रिपोर्ट थी। इस समिति को दर्जनों जिलों से प्रतिवेदन प्राप्त हुए थे। इन्हीं प्रतिवेदनों का परीक्षण कर समिति ने अपनी रिपोर्ट दी, जिसके आधार पर नए जिलों के गठन का निर्णय किया गया।

राजस्थान में नए जिलों की आवश्यकता
जूली ने कहा कि यह कहना पूरी तरह गलत है कि राजस्थान में नए जिलों की आवश्यकता नहीं है। मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ के अलग होने के बाद राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य बन गया, लेकिन प्रशासनिक इकाइयों का पुनर्गठन उस अनुपात में नहीं हुआ। राजस्थान से छोटा होने के बावजूद मध्य प्रदेश में 53 जिले हैं। नए जिलों के गठन के बाद राजस्थान में प्रत्येक जिले की औसत आबादी 15.35 लाख और क्षेत्रफल 5268 वर्ग किलोमीटर हो गया था। इसके विपरीत, जिलों के गठन से पहले औसत आबादी 35.42 लाख और क्षेत्रफल 12,147 वर्ग किलोमीटर था। छोटी प्रशासनिक इकाइयों से शासन-प्रशासन की पहुंच बेहतर होती है और सुविधाओं एवं योजनाओं की डिलीवरी प्रभावी रूप से सुनिश्चित की जा सकती है।

भाजपा का निर्णय गलत
नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा सरकार द्वारा जिलों को छोटा होने का तर्क देकर समाप्त करने को अनुचित बताया। उन्होंने कहा कि गुजरात, हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों में कई ऐसे जिले हैं जिनकी आबादी राजस्थान के प्रस्तावित जिलों से भी कम है। जैसे, गुजरात के डांग जिले की आबादी मात्र 2.25 लाख है, जबकि हरियाणा के पंचकुला और पंजाब के मलेरकोटला की आबादी भी 5-6 लाख के आसपास है। जूली ने भाजपा के 2007 के प्रतापगढ़ जिले के निर्माण का उदाहरण देते हुए कहा कि परिसीमन के बावजूद भी वहां केवल दो विधानसभा क्षेत्र हैं। यह तर्क कि एक जिले में तीन से अधिक विधानसभा क्षेत्र होने चाहिए, पूरी तरह से निराधार है।

दूरी का तर्क भी विरोधाभासी 
नेता प्रतिपक्ष ने जिलों की समीक्षा के लिए बनाई गई समिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि समिति के अध्यक्ष पूर्व आईएएस अधिकारी ललित के पंवार लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल हो चुके हैं। ऐसे में इस निर्णय में राजनीतिक दबाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा दी गई दूरी का तर्क भी विरोधाभासी है। डीग, जो भरतपुर से केवल 38 किलोमीटर दूर है, उसे जिला बनाए रखा गया है, लेकिन सांचौर, जो जालोर से 135 किलोमीटर दूर है, और अनूपगढ़, जो गंगानगर से 125 किलोमीटर दूर है, उन्हें समाप्त कर दिया गया।

निर्माण के लिए बजट भी दिया था
जूली ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने न केवल नए जिलों की घोषणा की थी, बल्कि वहां कलेक्टर, एसपी समेत जिला स्तरीय अधिकारियों की नियुक्ति की थी और नए कार्यालयों के निर्माण के लिए बजट भी दिया था। भाजपा सरकार के इस अदूरदर्शी फैसले से जनता में आक्रोश और निराशा का माहौल है। जनता से अपील की है कि वह भाजपा सरकार की गलत नीतियों का जवाब वोट के माध्यम से दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

MP News: खंडवा में पुल से नीचे जा गिरी यात्रियों से भारी स्लीपर बस, 19 घायल, बचाव में जुटे ग्रामीण

29 Dec 2024

VIDEO : झज्जर में बारिश के बाद बढ़ा कोहरा, दृश्यता रही 20 से 30 मीटर

VIDEO : सातवां और आठवां राष्ट्रीय डॉग शो अलीगढ़ में, पूरे देश से श्वान लेंगे भाग

29 Dec 2024

Guna Borewell Accident: बोरवेल के पास खोदा गया 45 फीट गहरा गड्ढा, टनल बनाकर सुमित तक पहुंचने की हो रही कोशिश

29 Dec 2024

Sambhal Violence: संभल बवाल में सामने आया पाकिस्तान का कनेक्शन!

29 Dec 2024
विज्ञापन

Chamba News: ठंड की चपेट में आने से बेसहारा मवेशी की मौत

29 Dec 2024

Bhajanlal Cabinet Meeting: भजनलाल कैबिनेट ने पलटा गहलोत सरकार का फैसला

29 Dec 2024
विज्ञापन

Bihar IPS Transfer: बिहार में 62 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

29 Dec 2024

VIDEO : वाराणसी के नमो घाट पर हुआ काशी वंदन कार्यक्रम, पपिया मलिक ने दी कथक की प्रस्तुती

29 Dec 2024

VIDEO : भदोही में चोरों ने मंदिर से मुकुट उड़ाया, घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस चोरों की तलाश में जुटी

29 Dec 2024

VIDEO : जौनपुर में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगा स्वास्थ्य शिविर, 255 लोगों की जांच कर बांटी गई दवाएं

28 Dec 2024

VIDEO : वाराणसी में फिर शुरू होगा लेजर शो, आधुनिक अंदाज में पर्यटक फिर जानेंगे काशी का इतिहास

28 Dec 2024

VIDEO : आजमगढ़ में फोरलेन पर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को मारा धक्का, बाइक सवार घायल

28 Dec 2024

VIDEO : जौनपुर में महाकुंभ की तैयारियों पर डीएम का सख्त निर्देश, सात दिनों भीतर में काम पूरा करें

28 Dec 2024

VIDEO : चंदौली में वॉल पेंटिंग के चित्र से प्राथमिक विद्यालय द्वितीय आकर्षण का केंद्र, विधायक चेयरमैन ने किया अवलोकन

28 Dec 2024

VIDEO : आजमगढ़ पुलिस हरकत में, नशे में धुत युवकों का गाली देते वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, कार्रवाई

28 Dec 2024

VIDEO : जौनपुर में दिल दहलाने वाला हादसा,चाचा को खाना पहुंचाने जा रहे युवक की ट्रक से कुचलकर मौत

28 Dec 2024

VIDEO : विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, एसओ समेत चार पुलिसकर्मी घायल

28 Dec 2024

VIDEO : अमेठी: जगदीशपुर पहुंचा अयोध्या जा रहा 400 श्रद्धालुओं का जत्था

28 Dec 2024

VIDEO : सोनभद्र में दुद्धी को जिला बनाने की मांग, जनता के साथ अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

28 Dec 2024

VIDEO : आजमगढ़ में चले लाठी डंडे, पेड़ की डाल काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद, मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुटी पुलिस

28 Dec 2024

VIDEO : सुल्तानपुर में पारिवारिक विवाद में महिला को गोली मारी, हालत नाजुक

28 Dec 2024

VIDEO : गुरुग्राम में ओले गिरने से गेहूं और सरसों की फसल खराब, किसानों ने की मुआवजे की मांग

28 Dec 2024

VIDEO : हाथरस के डीएम-एसपी को थाना दिवस में जनता ने की शिकायतें

28 Dec 2024

VIDEO : गुरुग्राम में प्लास्टिक कंपनी में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

28 Dec 2024

Rajgarh News: 12 साल से स्कूल नहीं आया शिक्षक, फिर भी पोर्टल पर नाम दर्ज; शिक्षा अधिकारी ने किया जवाब तलब

28 Dec 2024

VIDEO : मजदूर से रेकी कर लूटा था मोबाइल व बाइक, चंदपा पुलिस ने किए दो गिरफ्तार

28 Dec 2024

VIDEO : हमीरपुर में हाईवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद लगी आग, मचा हड़कंप

28 Dec 2024

VIDEO : पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के थाली और थैला अभियान में महाकुंभ को स्वच्छ बनाए रखने के लिए भेजे 51 थाली और थैला

28 Dec 2024

VIDEO : अमेठी में महिला कारोबारी की संदिग्ध हालत में मौत

28 Dec 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed