{"_id":"6770c0d6cbea4f0833088838","slug":"sleeper-bus-loaded-with-passengers-fell-off-the-bridge-19-injured-rushed-to-hospital-in-10-ambulances-khandwa-news-c-1-1-noi1224-2465980-2024-12-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP News: खंडवा में पुल से नीचे जा गिरी यात्रियों से भारी स्लीपर बस, 19 घायल, बचाव में जुटे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: खंडवा में पुल से नीचे जा गिरी यात्रियों से भारी स्लीपर बस, 19 घायल, बचाव में जुटे ग्रामीण
मध्य प्रदेश के खंडवा जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित टिथिया जोशी ग्राम में रविवार तड़के सवारियों से भरी एक स्लीपर बस पुल से नीचे गिर गई। नागपुर से इंदौर के लिए जा रही इस बस के नीचे गिरते ही एक जोरदार आवाज के साथ चीख पुकार मच गई। मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। इसी बीच आवाज सुन आसपास के ग्रामीण भी तुरंत मौके पर पहुंचे और गाड़ी के कांच फोड़ घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद की।
चना मिलते ही मौके पर डायल 100 और 108 एंबुलेंस की कई गाड़ियां भी पहुंचीं, जिनकी सहायता से घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में सभी को मामूली चोटे आई हैं और कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि हादसे में करीब 19 लोग घायल हुए हैं, जिनका फिलहाल जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है, और मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
खंडवा जिले के कोतवाली थाना के रामनगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले टिथिया जोशी गांव में रविवार तड़के रातरानी एक्सप्रेस के नाम से चलने वाली एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर पलटी खा गई। चौहान कंपनी की स्लीपर बस क्रमांक MP09 FA 1986 नागपुर से इंदौर जा रही थी। इस दौरान करीब 5:00 बजे यह हादसा हुआ। हादसे के वक्त लगभग सभी सवारियां नींद में थीं। इसी बीच पुल को पार करते समय, मोड़ के कारण पुल पर लगे स्टॉपर के पत्थर को तोड़ते हुए यह बस नीचे जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार और बचाओ बचाओ की आवाजें सुनते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद को दौड़ पड़े और बस के कांच फोड़ सवारियों को बाहर निकालने में मदद की। इसी बीच सूचना मिलते ही डायल 100 और रामनगर चौकी प्रभारी मनोज दवे भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तो वहीं करीब 10 से अधिक एंबुलेंस की सहायता से घायलों को तुरन्त जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि हादसे में कोई जनहानी नहीं हुई है और अस्पताल पहुंचे घायलों को मामूली चोटें होने के चलते फिलहाल उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।
दो सवारियों के नीचे दबे थे बुजुर्ग यात्री
हादसे की जानकारी लगते ही खंडवा तहसीलदार महेश सिंह भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली । वहीं करीब 19 घायलों के अस्पताल पहुंचने के चलते स्वास्थ्य विभाग का अमला भी घायलों के उपचार में जुट गया। इधर अस्पताल पहुंचे घायल बुजुर्ग यात्री भारत लाल जायसवाल ने बताया कि वे अमरावती से इंदौर की ओर जा रहे थे। इस दौरान सुबह-सुबह यह हादसा हुआ, जब वे अपनी सीट पर सो रहे थे। हादसे के बाद उनके सीने में चोट लगी थी और उनके ऊपर दो सवारी और गिर पड़ी थीं, लेकिन कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें दोनों हाथ पकड़ कर, खींच कर बस से बाहर निकाला, जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।