{"_id":"67cb154ce85072488c0a4432","slug":"he-murdered-his-own-brother-alwar-news-c-1-1-noi1339-2703033-2025-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar News: भाई ने भाई की कर दी हत्या, पारिवारिक विवाद में हुई थी मारपीट; मां ने दी पुलिस को रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: भाई ने भाई की कर दी हत्या, पारिवारिक विवाद में हुई थी मारपीट; मां ने दी पुलिस को रिपोर्ट
अलवर जिले के बड़ौदा मेव थाना क्षेत्र के गांडूरा गांव में आपसी झगड़े के दौरान एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सुगन के रूप में हुई है, जिसकी हत्या उसके सगे भाई पुष्पेंद्र ने कर दी।
पारिवारिक विवाद में हुआ था झगड़ा
पुलिस के अनुसार, सोमवार देर रात दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया। इसी दौरान पुष्पेंद्र ने सुगन पर भारी वस्तु से हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में परिजन उसे इलाज के लिए अलवर के सामान्य चिकित्सालय लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मां ने दी पुलिस को रिपोर्ट
थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि पुलिस को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि एक व्यक्ति की मौत हो गई है और उसका शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। मामले में मृतक की मां रामवती ने पुलिस को रिपोर्ट दी, जिसमें उन्होंने दोनों बेटों के बीच झगड़े की जानकारी दी।
पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर झगड़ा किस कारण हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि मामला संपत्ति के बंटवारे को लेकर हो सकता है।
शराब पीने की जांच भी जारी
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि झगड़े के दौरान मृतक ने शराब का सेवन किया था या नहीं। वहीं, आरोपी भाई से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।