{"_id":"6a8d498ed53ec70c030509da","slug":"alwar-uniform-quality-dispute-turns-violent-tailor-allegedly-attacks-principal-with-scissors-hospitalised-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar: यूनिफॉर्म की क्वालिटी को लेकर हुआ विवाद, टेलर ने गुस्से में प्रिंसिपल को कैंची मारी, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar: यूनिफॉर्म की क्वालिटी को लेकर हुआ विवाद, टेलर ने गुस्से में प्रिंसिपल को कैंची मारी, अस्पताल में भर्ती
Tue, 25 Aug 2026 01:21 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:21 PM IST
सार
स्कूल यूनिफॉर्म की गुणवत्ता को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि यूनिफॉर्म बनाने वाले टेलर ने प्रिंसिपल के सिर पर कैंची से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रिंसिपल का अस्पताल में उपचार जारी है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल प्रिंसिपल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली नगर थाना क्षेत्र में स्कूल यूनिफॉर्म की गुणवत्ता को लेकर प्रिंसिपल और टेलर के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया। बातचीत के लिए गोदाम पर बुलाए गए निजी स्कूल के प्रिंसिपल पर टेलर ने भारी कैंची से हमला कर दिया। हमले में प्रिंसिपल के सिर में गंभीर चोट आई। इसके बाद इलेक्ट्रिक ग्राइंडर चलाने के दौरान बचाव करते समय उनका हाथ मशीन की चपेट में आ गया, जिससे उनकी एक उंगली कटकर अलग हो गई। घायल प्रिंसिपल का अलवर जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
यूनिफॉर्म की गुणवत्ता को लेकर चल रहा था विवाद
पुलिस के अनुसार वैशाली नगर स्थित एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल हेमसिंह राजपूत ने स्कूल यूनिफॉर्म तैयार करने का ठेका टेलर राकेश शर्मा को दिया था। यूनिफॉर्म तैयार होने के बाद कपड़ों की गुणवत्ता को लेकर प्रिंसिपल ने नाराजगी जताई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। बताया गया कि राकेश शर्मा ने प्रिंसिपल को बातचीत के लिए वैशाली नगर स्थित अपने गोदाम पर बुलाया था। यहां दोनों के बीच यूनिफॉर्म की गुणवत्ता को लेकर चर्चा शुरू हुई लेकिन कुछ ही देर में कहासुनी बढ़ गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Kotputli News: 16 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था दुष्कर्म का आरोपी, नारायणपुर पुलिस ने शिकंजे में लिया
विज्ञापन
कैंची से सिर पर वार करने का आरोप
पुलिस के मुताबिक विवाद बढ़ने पर राकेश शर्मा ने पास रखी भारी कैंची उठाकर प्रिंसिपल के सिर पर वार कर दिया। इससे हेमसिंह के सिर में गंभीर चोट लगी और खून बहने लगा। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने कपड़े काटने के लिए इस्तेमाल होने वाला इलेक्ट्रिक ग्राइंडर चला दिया। खुद को बचाने के प्रयास में प्रिंसिपल का हाथ ग्राइंडर की चपेट में आ गया, जिससे उनकी एक उंगली कटकर अलग हो गई।
गोदाम से चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने घायल प्रिंसिपल को खून से लथपथ हालत में संभाला और इलाज के लिए अलवर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। घटना की जानकारी मिलने पर वैशाली नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले से जुड़ी जानकारी जुटाई।
प्रिंसिपल हेमसिंह राजपूत की शिकायत पर पुलिस ने टेलर राकेश शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों और विवाद की परिस्थितियों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।