फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Panic in Swastik Nagar due to possibility of Boraj pond breaking in Ajmer administration evacuated more than 7

Ajmer News: अजमेर में बोराज तालाब टूटने की आशंका! स्वास्तिक नगर में दहशत; प्रशासन ने खाली कराए 70 से अधिक घर

Thu, 04 Sep 2025 09:45 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Thu, 04 Sep 2025 09:45 PM IST
Panic in Swastik Nagar due to possibility of Boraj pond breaking in Ajmer administration evacuated more than 7

अजमेर के वरुण सागर रोड स्थित स्वास्तिक नगर में बोराज गांव के तालाब के टूटने की आशंका से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। तेज बारिश के बाद तालाब का जलस्तर बढ़ने से पूरी कॉलोनी जलमग्न हो गई और हालात बिगड़ने लगे। पानी घरों में घुसने से स्थानीय निवासियों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ झलक रही हैं। कई लोग अपने घरों पर ताला लगाकर रिश्तेदारों या सुरक्षित स्थानों की ओर जा चुके हैं।

सरकारी स्कूल में शिफ्ट किया गया
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। सिविल डिफेंस कर्मियों ने कॉलोनीवासियों से अपील की कि वे तुरंत अपने घर खाली कर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। टीम अब तक 70 से अधिक घरों को खाली करा चुकी है और प्रभावित परिवारों को पास के सरकारी स्कूल में शिफ्ट किया गया है।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर गजेंद्र सिंह राठौड़ ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने ड्रोन की मदद से तालाब और आसपास की स्थिति की निगरानी कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

ये भी पढ़ें- Ajmer News: आनासागर झील में नालों का गंदा पानी गिराने पर सख्ती, NGT ने निगम पर लगाया 38 करोड़ का बड़ा जुर्माना

स्थानीय लोगों को घर खाली करने की चेतावनी दी गई
सिविल डिफेंस की सदस्य पूनम भाटी ने बताया कि तालाब की पाल टूटने की सूचना मिली थी, जिस पर प्रशासन के आदेश पर स्थानीय लोगों को घर खाली करने की चेतावनी दी गई। उन्हें सुरक्षित स्थान पर सरकारी स्कूल पहुंचाया जा रहा है। लगातार कॉलोनीवासियों से अपील की जा रही है कि वे अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच जाएं।

फिलहाल कॉलोनी में पानी निकासी और बचाव कार्य जारी है। हालांकि खतरा अभी टला नहीं है, लेकिन प्रशासन का कहना है कि हालात को नियंत्रण में रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रभावित लोगों को आश्वस्त किया गया है कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त राहत और बचाव संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- Rajasthan: 'वाह क्या नजारा है...' धवल धारा देख दंग रह गए लोग, जब माही बांध के खोले गए 16 गेट तो ऐसा रहा सीन
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: शिक्षक दिवस पर जीएनके इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह

04 Sep 2025

पचायरा गांव के सामने डूब क्षेत्र में रह रहे 40 परिवार पुस्ता पर रहने को मजबूर, पशुओं को नहीं मिल रहा चारा

04 Sep 2025

उज्जैन में बारिश: शिप्रा नदी उफान पर; रामघाट के कई मंदिर जलमग्न, कई इलाकों में भी हुआ जलभराव, प्रशासन अलर्ट पर

04 Sep 2025

Meerut: भाकियू मेरठ जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने भेजी बाढ़ राहत सामग्री

04 Sep 2025

Meerut: सदर में वामन भगवान मंदिर में हजारों लड्डुओं से लगाया गया भोग, श्रद्धालुओं ने गाई आरती

04 Sep 2025
विज्ञापन

सोनीपत में विभागाें में भ्रष्टाचार के आरोप, बैंड-बाजों के साथ निकाली गई शव यात्रा

04 Sep 2025

गांव दुल्हपूर में यमुना का जल स्तर बढ़ने से गांव में पानी का कटाव, ग्रामीणों की मदद में जुटा प्रशासन

04 Sep 2025
विज्ञापन

कानपुर नगर निगम ने शुरू किया स्ट्रीट डॉग वैक्सीनेशन अभियान

04 Sep 2025

VIDEO: भरभरा कर गिरा मकान, परिवार बाल-बाल बचा, फिरोजाबाद के फाजिलपुर जरैला में टला बड़ा हादसा

04 Sep 2025

Meerut: एलेक्जेंडर क्लब चुनाव के लिए नामांकन प्रत्याशियों ने किया नामांकन

04 Sep 2025

रतलाम में तूफानी बारिश: निचली बस्तियां डूबीं, कई घर तबाह, रेलवे ट्रैक भी लबालब, लोगों ने छत पर बिताई रात

04 Sep 2025

VIDEO: फिरोजाबाद की टायर फैक्टरी में भीषण आग, लपटें देख फैली दहशत

04 Sep 2025

गोंडा में महिला आयोग की अध्यक्ष ने जिला महिला अस्पताल का किया निरीक्षण, अव्यवस्थाएं देख जताई नाराजगी

04 Sep 2025

छात्रों पर मंत्री ओपी राजभर के बयान का बाराबंकी में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, पुतला फूंका

04 Sep 2025

ABVP कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज पर सियासत तेज, सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले- घटना की न्यायिक जांच हो

04 Sep 2025

बुलंदशहर में लगातार बारिश का कहर, ककोड़ के गोविंदपुर में भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान

04 Sep 2025

बुलंदशहर में जर्जर बिजली लाइन का तार टूटकर किसान के ऊपर गिरने से मौत

04 Sep 2025

नौतनवां के समरधीरा में बने अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

04 Sep 2025

VIDEO: नौकरी नहीं, उद्यम की राह दिखाएगा नेशनल चैंबर का कार्यक्रम

04 Sep 2025

VIDEO: कार की डिक्की से बुजुर्ग बरामद, अपहरणकर्ताओं को पुलिस ने दबोचा

04 Sep 2025

कानपुर के बीएनएसडी इंटर कॉलेज में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

04 Sep 2025

MP NEWS: PM मोदी ने किया सम्मानित, प्रदेश सरकार ने भुला दिया, व्यथित कपिल लौटाएंगे अर्जुन पुरस्कार

04 Sep 2025

Sirmour: आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए आगे आया दशमेश रोटी बैंक

04 Sep 2025

कानपुर के महाराजपुर और नरवल क्षेत्र में ड्रोन के मामले में एसीपी ने ग्रामीणों से की अपील

04 Sep 2025

Solan: शामती बाईपास श्योथल गांव के पास धंसा

04 Sep 2025

VIDEO: लाठीचार्ज के विरोध में एबीवीपी का धरना, एमजी रोड पर घंटों जाम

04 Sep 2025

VIDEO: दो पहिया वाहन चलते समय क्यों है सावधानी जरूरी, इन बातों का रखें ध्यान....

04 Sep 2025

Hamirpur: भाजपा मंडल समीरपुर ने आपदा प्रभावित चंबा और दसुआ में राहत सामग्री भेजी

कानपुर के परेड चौराहा पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

04 Sep 2025

VIDEO: यमुना में उफान का ये वीडियो...कई वर्षों बाद दिखा ऐसा रूप

04 Sep 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed