{"_id":"6ad834c400fc0b0b6901d234","slug":"video-on-dussehra-the-nayagaon-dussehra-ground-echoed-with-chants-of-jai-shri-ram-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"दशहरे पर जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा नयागांव का दशहरा ग्राउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरे पर जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा नयागांव का दशहरा ग्राउंड
नयागांव में विजयदशमी के अवसर पर दशहरा ग्राउंड में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण दहन का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया। इस दौरान 45 फुट ऊंचे रावण और 42 फुट ऊंचे कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया। पुतलों में बड़ी संख्या में ग्रीन बम लगाए गए थे, जिनके फटने और आतिशबाजी से पूरा आसमान रोशन हो उठा। रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों को आग के हवाले होते देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे। जैसे ही पुतलों का दहन शुरू हुआ, पूरा दशहरा ग्राउंड ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर लोगों ने उत्साह के साथ विजयदशमी का पर्व मनाया। रावण, के पुतले को प्रधान एडवोकेट मदन मोहन पांडे ओर
मेघनाथ के पुतले का अंशुमन शेट्टी, कृष्णा कुमार, महेंद्र जोशी, एन के वर्मा ओर कुंभकरण के पुतले को सरपंच सतनाम सिंह टांडा और धर्मानंद तिवारी ने अग्नि प्रज्वलित की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।