फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Government contractor shoots himself with a licensed pistol; five daughters lose their father.

Mohali News: सरकारी ठेकेदार ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, पांच बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

Wed, 21 Oct 2026 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Government contractor shoots himself with a licensed pistol; five daughters lose their father.
पिता के अनुसार, पत्नी और बेटे की मौत के बाद से मानसिक रूप से परेशान रहते थे शरणजीत सिंह
विज्ञापन


खरड़ में मानसिक परेशान ठेकेदार ने खुदकुशी की, पांच बेटियां अनाथ

मोहाली/खरड़। छज्जू माजरा के मॉडल टाउन में रविवार को 57 वर्षीय सरकारी ठेकेदार शरणजीत सिंह ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उनका शव घर के बेडरूम में बेड के पास फर्श पर खून से लथपथ मिला। घटना के समय वह घर में अकेले थे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। मृतक के पिता छिंदर सिंह ने किसी पर संदेह नहीं जताया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को खरड़ के सिविल अस्पताल में मेडिकल बोर्ड की निगरानी में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शरणजीत सिंह अपने 73 वर्षीय पिता छिंदर सिंह और पांच बेटियों के साथ रहते थे। उनके पिता सेवानिवृत्त रजिस्ट्रार हैं। शरणजीत सिंह की पत्नी सुखदीप कौर की वर्ष 2025 में मौत हो गई थी। उनके एक बेटे अमनजीत सिंह की वर्ष 2018 में मौत हुई थी।



मानसिक परेशानी और परिवार का दुख
पिता छिंदर सिंह के अनुसार, पत्नी की मौत के बाद से ही शरणजीत सिंह मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे। इसी वजह से उन्होंने सरकारी ठेके लेने का काम भी छोड़ दिया था। परिवार पहले ही दो सदस्यों को खो चुका था। अब शरणजीत सिंह की मौत से पांच बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया है। उनकी सबसे छोटी बेटी महज तीन साल की है। छिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि 18 अक्तूबर को वह अपनी एक पोती के साथ सीपी मॉल गए हुए थे। दोपहर करीब एक बजे उनकी दूसरी पोती सुखमनी का फोन आया। सुखमनी ने बताया कि उसके पिता को गोली लगी है और उन्हें तुरंत घर पहुंचना चाहिए। सूचना मिलते ही छिंदर सिंह घर पहुंचे तो शरणजीत सिंह बेडरूम में मृत पड़े मिले। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed