{"_id":"6ae85643b36b0eeb620d75ad","slug":"video-main-shooter-in-gurdwara-manji-sahib-firing-incident-arrested-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारा मंजी साहिब गोलीकांड का मुख्य शूटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारा मंजी साहिब गोलीकांड का मुख्य शूटर गिरफ्तार
राजोआणा कलां स्थित गुरुद्वारा मंजी साहिब में मुख्य सेवादार संत बाबा बलदेव सिंह के कमरे पर फायरिंग के मामले में लुधियाना ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य शूटर को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने करीब 200 किलोमीटर के बैकवर्ड और फॉरवर्ड रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और तकनीकी व ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे काबू किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राज सिंह उर्फ राजू निवासी नूरपुर, मछीवाड़ा, जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है। पुलिस अब उसके दूसरे साथी शूटर की तलाश में जुटी है।
एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने बताया कि 28 अक्तूबर की सुबह करीब 3:10 बजे दो नकाबपोश व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर गुरुद्वारा मंजी साहिब के अंदर दाखिल हुए और फायरिंग कर फरार हो गए थे। घटना के संबंध में थाना सुधार में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।