फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Air pollution has increased in Delhi-NCR, AQI recorded above 400 in Noida's Sector 62

प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता: दिल्ली में 400 पार एक्यूआई, नोएडा में भी हालत खराब; जहरीली हवा में सांस लेना मुश्किल!

Tue, 03 Nov 2026 09:22 AM IST
Vijay Singh Pundir न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 03 Nov 2026 09:22 AM IST
सार

दिल्ली के रोहिणी में एक्यूआई 429 दर्ज किया गया, पंजाबी बाग में 424 और बवाना में 408 रहा। नोएडा के सेक्टर 62 में एक्यूआई 404 दर्ज किया गया है, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है। वहीं, सेक्टर 39 और सेक्टर 150 में एक्यूआई का स्तर क्रमशः 365 और 343 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Air pollution has increased in Delhi-NCR, AQI recorded above 400 in Noida's Sector 62
प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली से पहले दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण ने चिंता बढ़ा दी है। दिल्ली और उसके आसपास के शहरों की हवा की हालत खराब है। कई इलाकों में एक्यूआई 400 पार पहुंच गया है। मंगलवार सुबह आठ बजे दिल्ली का कुल एक्यूआई 451 तक पहुंच गया। इससे पूरे शहर में प्रदूषण के बिगड़ते स्तर को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के कई निगरानी केंद्रों पर एक्यूआई का स्तर 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज किया गया, जबकि कई अन्य इलाकों में हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' बनी रही।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सुबह आठ बड़े के आंकड़ों के अनुसार, रोहिणी में एक्यूआई 429 दर्ज किया गया, पंजाबी बाग में 424 और बवाना में 408 रहा। इस तरह ये तीनों इलाके 'गंभीर' श्रेणी में आ गए हैं। कई अन्य जगहों पर प्रदूषण का स्तर 'बहुत खराब' श्रेणी में बना रहा। पटपड़गंज में एक्यूआई 379 दर्ज किया गया। आर के पुरम में एक्यूआई 374, आईटीओ में 373, ओखला फेज-2 में 352, चांदनी चौक में 352, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 355 और जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में 328 रहा।
विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, अक्षरधाम मंदिर के आसपास के इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 373 है, जिसे 'बहुत खराब' श्रेणी में रखा गया है। दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर एक्यूआई 287 दर्ज किया गया, आनंद विहार में 279, उत्तम नगर में 274 और आईएमडी लोधी रोड पर 226 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में एक्यूआई के 300 के पार जाने के बाद ग्रेप 2 के प्रतिबंध लागू हो गए हैं। उत्सर्जन नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से लगी दिल्ली की सीमाओं पर पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है और वाहनों की जांच तेज कर दी गई है।

नोएडा के सेक्टर 62 में एक्यूआई 404 दर्ज किया गया है, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है। सेक्टर 39 और सेक्टर 150 में एक्यूआई का स्तर क्रमशः 365 और 343 दर्ज किया गया।

अरविंद केजरीवाल पर बरसे मनजिंद सिंह सिरसा
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "मैं अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया से विनती करता हूं कि दिल्ली के साथ ऐसा अत्याचार ना करें। आप जो 10 साल में दिल्ली को बर्बाद करके गए, अब दिल्ली वापस अपने दिल्ली वाले रूप में आ रही है। दिल्ली का प्रदूषण लगातार कम हो रहा है...दिल्ली के लोग अपने आपको ठीक करने के लिए ईवी गाड़ियां खरीद रहे हैं। दिल्ली के लोग मिलकर इस प्रदूषण की जंग से लड़ रहे हैं। पंजाब में पराली जलाना बंद कर दीजिए। पराली के जलने से जो दिल्ली पिछले एक साल से साफ थी, आपने पंजाब में आग लगाकर (पराली जलाकर) फिर से दिल्ली में गंदी हवा भेजने का काम किया है।"


दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, 'रीना गुप्ता, जो अरविंद केजरीवाल की रिश्तेदार बताई जाती हैं, उनको दिल्ली से पंजाब भेजा गया और वहां प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। ऐसा इसलिए किया गया ताकि वे डेटा में हेरफेर कर सकें और पंजाब की असलीयत सामने नहीं आने देंगी। मैं पराली जलाने की घटनाओं को लेकर दर्ज की गई एफआईआर भी दे रहा हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed