Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Ludhiana News
›
'Jashn-e-Inquilab' to be held in Ludhiana today to mark Bhagat Singh's birth anniversary; over one lakh people expected to gather.
{"_id":"6ab9e0fd07ae0831f7015e90","slug":"video-jashn-e-inquilab-to-be-held-in-ludhiana-today-to-mark-bhagat-singhs-birth-anniversary-over-one-lakh-people-expected-to-gather-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में भगत सिंह जयंती पर ''जश्न-ए-इंकलाब'' आज, एक लाख से अधिक लोग जुटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में भगत सिंह जयंती पर ''जश्न-ए-इंकलाब'' आज, एक लाख से अधिक लोग जुटेंगे
पंजाब सरकार आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती मनाएगी। इसके लिए लुधियाना स्थित पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) परिसर में एक विशाल समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह का नाम ''जश्न-ए-इंकलाब'' है। यह कार्यक्रम दोपहर तीन बजे से शुरू होगा।
आयोजकों ने इस भव्य कार्यक्रम के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। बलतेज पन्नू ने बताया कि प्रदेश के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों से जनता इस समागम में शामिल होगी। करीब एक लाख से अधिक लोगों के आगमन की उम्मीद है। सुरक्षा, बैठने और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गई हैं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण इसकी अनूठी स्टेज-सज्जा होगी। इसे शहीद भगत सिंह के पैतृक घर की तर्ज पर बनाया गया है। इससे दर्शकों को ऐतिहासिक दौर का अनुभव मिलेगा।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विशेष आग्रह
आयोजन समिति ने युवाओं और आम नागरिकों से विशेष आग्रह किया है। उन्हें बसंती रंग की पोशाक, पीला कुर्ता-पजामा और बसंती पगड़ी पहनकर परिसर में पहुंचने का आग्रह किया गया है। इससे पूरा पीएयू ग्राउंड बसंती आभा से सराबोर दिखाई देगा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में प्रसिद्ध पंजाबी गायक रंजीत बावा और कुलविंदर बिल्ला अपनी गायकी से समां बांधेंगे। कलाकार बसंत कौर और परी पंधेर भी शहीद-ए-आजम के विचारों को अपनी प्रस्तुतियों से नमन करेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।