फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   police arrested two more accused in Lovely Professional University violence case

एलपीयू हिंसा: राजस्थान और यूपी के दो युवक गिरफ्तार, अब तक 11 आरोपी धरे गए; 20 से अधिक की हुई पहचान

Mon, 05 Oct 2026 01:40 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: Nivedita Updated Mon, 05 Oct 2026 01:40 PM IST
सार

हिंसा के दौरान यूनिवर्सिटी परिसर में तोड़फोड़, दुकानों में लूटपाट, पुलिस वाहनों में आगजनी और एनएच-44 को 18 घंटे से अधिक समय तक जाम करने के मामले सामने आए थे। पुलिस ने मामले में 4 केस दर्ज किए हैं और जांच के लिए 8 सदस्यीय एसआईटी गठित की गई है। 

विज्ञापन
police arrested two more accused in Lovely Professional University violence case
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बवाल - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) हिंसा मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान योगेश अपूर्वा, निवासी मेहराटा (राजस्थान), और आदित्य, निवासी हाजीपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों पर गाड़ियों में तोड़फोड़ करने का आरोप है। दोनों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लेने की तैयारी है। इससे पहले पुलिस नाै आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी और 20 लोगों को नामजद किया गया था। 
विज्ञापन


हिंसा के दौरान यूनिवर्सिटी परिसर में तोड़फोड़, दुकानों में लूटपाट, पुलिस वाहनों में आगजनी और एनएच-44 को 18 घंटे से अधिक समय तक जाम करने के मामले सामने आए थे। पुलिस ने मामले में 4 केस दर्ज किए हैं और जांच के लिए 8 सदस्यीय एसआईटी गठित की गई है। 
विज्ञापन


सीसीटीवी और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारियां की जा रही हैं। पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया पर कथित भड़काऊ और फर्जी एआई वीडियो फैलाने वाले करीब 300 पोस्ट हटाने के लिए साइबर क्राइम कार्रवाई कर चुका है। वहीं, जिस छात्रा के साथ कथित रेप की बात सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, उसने वीडियो जारी कर खुद को सुरक्षित बताया और ऐसी घटना से इनकार किया था। मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने भी पंजाब सरकार और पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। अगली सुनवाई 8 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed