Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Panic ensued after a suspicious person entered a school in Jalandhar; family members apprehended him and handed him over to the police.
{"_id":"6ab36fe3433db369dd01ba72","slug":"video-panic-ensued-after-a-suspicious-person-entered-a-school-in-jalandhar-family-members-apprehended-him-and-handed-him-over-to-the-police-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर के स्कूल में संदिग्ध व्यक्ति के दाखिल होने से हड़कंप, परिजनों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर के स्कूल में संदिग्ध व्यक्ति के दाखिल होने से हड़कंप, परिजनों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
जालंधर के न्यू शहीद बाबू लाभ सिंह नगर स्थित माता गुजरी खालसा मॉडर्न स्कूल में एक संदिग्ध व्यक्ति के दाखिल होने के बाद हड़कंप मच गया। बच्चे को स्कूल छोड़ने पहुंची एक महिला ने व्यक्ति की गतिविधियों पर संदेह जताते हुए शोर मचा दिया। इसके बाद परिजनों और स्कूल सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार, महिला जब अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने पहुंची तो एक व्यक्ति उसके पीछे-पीछे स्कूल परिसर में दाखिल हो गया। महिला ने सुरक्षाकर्मी से व्यक्ति के बारे में पूछा तो उसके द्वारा अलग-अलग बातें बताए जाने पर संदेह और गहरा गया। बताया गया कि व्यक्ति ने कभी बच्चे के एडमिशन तो कभी बच्चे को छोड़ने और कभी अपने भाई से मिलने की बात कही। मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने व्यक्ति को पकड़ लिया। इस दौरान स्कूल के बाहर भीड़ जमा हो गई और कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की। बाद में बस्ती बावा खेल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाने ले गई। घटना के बाद अभिभावकों ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। उनका कहना है कि जब आम अभिभावकों की एंट्री सुरक्षा जांच के बाद होती है, तो एक अनजान व्यक्ति स्कूल परिसर तक कैसे पहुंच गया।
वहीं, सोशल मीडिया पर बच्चे को उठाने की कोशिश से जुड़ी खबर वायरल हो गई। हालांकि, पुलिस ने इस दावे को तथ्यहीन बताया है। एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि राम बहादुर निवासी बिहार फिलहाल मकसूदां मंडी के पास रह रहा है। वह शराब के नशे की हालत में स्कूल परिसर में दाखिल हुआ था। पुलिस के अनुसार, वह स्कूल में एक बच्चे की एडमिशन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी लेने के लिए पूछताछ कर रहा था।
व्यक्ति की गतिविधियों को लेकर स्कूल प्रबंधन को संदेह हुआ, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राम बहादुर को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान उसके खिलाफ कोई पुराना आपराधिक मामला दर्ज होने की जानकारी नहीं मिली। इसके अलावा, बच्चा उठाने या अपहरण के प्रयास से संबंधित कोई तथ्य अथवा शिकायत भी सामने नहीं आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।