{"_id":"6ab3c48710cf0cd0e705bba2","slug":"another-67-kg-of-heroin-recovered-based-on-the-smugglers-disclosure-faridkot-news-c-67-1-spkl1008-101917-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: तस्कर की निशानदेही पर 6.7 किलो हेरोइन और बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: तस्कर की निशानदेही पर 6.7 किलो हेरोइन और बरामद
Wed, 23 Sep 2026 05:52 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Wed, 23 Sep 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
फरीदकोट के गुरुद्वारा गोदड़ी साहिब में शख्सियतों को सम्मानित करते बाबा फरीद संस्थाओं के अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। फरीदकोट पुलिस ने 6 किलो 700 ग्राम हेरोइन और बरामद की है। यह बरामदगी मुख्य आरोपी की निशानदेही पर भारत-पाकिस्तान सीमा के पास हुई। इसके साथ ही इस मामले में अब तक कुल 54 किलो हेरोइन पकड़ी जा चुकी है।
पुलिस ने 19 सितंबर 2026 की रात चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। तब 47 किलो 300 ग्राम हेरोइन और तीन विदेशी पिस्तौल बरामद हुई थीं। आरोपियों की पहचान मंगल सिंह, अंकुश, सचिन उर्फ संजू और अनमोल सिंह के रूप में हुई थी। मुख्य आरोपी मंगल सिंह ने पूछताछ में खुलासा किया कि पाकिस्तान से मंगवाई गई नशे की खेप का कुछ हिस्सा सीमा पर गिर गया था। पुलिस टीम उसे साथ लेकर बीएसएफ की सहायता से भारत-पाक सीमा के नजदीक पहुंची। इसी दौरान 6 किलो 700 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। सभी आरोपियों को अदालत से पुलिस रिमांड पर लेकर लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस हेरोइन के स्रोत और वितरण कड़ियां खंगाल रही है। इसका उद्देश्य नशा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचना है। एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के दिशा-निर्देशों पर यह कार्रवाई की गई। एसपी नरेंद्र सिंह के अनुसार, मामले में गिरफ्तार अन्य आरोपियों से भी गहन पूछताछ जारी है।