फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Controversy over Jyani's statement; complaint filed with the Women's Commission.

Jalandhar News: ज्याणी के बयान पर विवाद, महिला आयोग में शिकायत

Wed, 23 Sep 2026 05:54 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Wed, 23 Sep 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
Controversy over Jyani's statement; complaint filed with the Women's Commission.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अबोहर। भाजपा के पूर्व मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी के एक बयान को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। आम आदमी पार्टी की अबोहर हलका इंचार्ज सुहानी डोडा ने इस मामले में पंजाब राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने ज्याणी के बयान को महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

यह विवाद भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा के दौरान अबोहर में हुए एक कार्यक्रम से शुरू हुआ। नेताओं ने आरोप लगाया कि ज्याणी ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने बिना नाम लिए सुहानी डोडा की तुलना सुनील जाखड़ की राजनीतिक ताकत से की थी। मंगलवार शाम अरोड़वंश धर्मशाला में एक बैठक हुई। इसमें विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक नेताओं ने ज्याणी की टिप्पणी का विरोध किया। वक्ताओं ने इसे सुहानी डोडा और नारी शक्ति के प्रति अपमानजनक बताया। नेताओं ने भाजपा नेतृत्व से भी इस टिप्पणी पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। सुहानी डोडा ने कहा कि उनके संस्कार उन्हें बड़ों का सम्मान करना सिखाते हैं। उन्होंने कहा, बेटियां पैर की जूती हैं या सिर का ताज, इसका जवाब आने वाले समय में अबोहर की जनता देगी। दूसरी ओर, सुरजीत कुमार ज्याणी ने एक वीडियो जारी कर स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने बताया कि उनके बयान में सुहानी डोडा का नाम नहीं लिया गया था। ज्याणी ने अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed