{"_id":"69a3ce1feb120484c40108bf","slug":"video-firing-out-side-ivf-center-in-jalandhar-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में फिर चली गोलियां: मशहूर आईवीएफ सेंटर के बाहर फायरिंग, 24 घंटे में दूसरी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में फिर चली गोलियां: मशहूर आईवीएफ सेंटर के बाहर फायरिंग, 24 घंटे में दूसरी वारदात
महानगर में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। शनिवार रात करीब 10 बजे शहर के पॉश इलाके पॉश एरिया, मोता सिंह नगर स्थित एक प्रसिद्ध आईवीएफ सेंटर के बाहर अज्ञात बाइक सवार ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इलाके में दहशत फैल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हेलमेट पहने युवक बाइक पर आया और 2-3 गोलियां चलाकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
बताया जा रहा है कि जिस आईवीएफ सेंटर के बाहर फायरिंग हुई, वहीं अस्पताल संचालक डॉक्टर का निवास भी है। हालांकि पुलिस के अनुसार डॉक्टर को इससे पहले किसी तरह की फिरौती कॉल या धमकी भरा संदेश नहीं मिला था।
डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी अकेला था और वारदात को अंजाम देकर तेजी से फरार हो गया। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपित की पहचान कर गिरफ्तारी का दावा किया है।
उल्लेखनीय है कि इससे 24 घंटे पहले संतोकपुरा इलाके में भी एक डॉक्टर के घर के बाहर करीब 10 गोलियां चलाई गई थीं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस का कहना है कि दोनों घटनाओं के बीच कड़ी की भी जांच की जा रही है। इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।