{"_id":"6a5e5052a02b7364d902d223","slug":"video-congress-mla-pargat-singh-slams-bjp-and-aap-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाजपा और आप पर बरसे कांग्रेस विधायक परगट सिंह, सीजेपी प्रदर्शन, पेपर लीक, बेअदबी और हिमाचल टैक्स के विवाद पर घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा और आप पर बरसे कांग्रेस विधायक परगट सिंह, सीजेपी प्रदर्शन, पेपर लीक, बेअदबी और हिमाचल टैक्स के विवाद पर घेरा
कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध मार्च के दौरान हुए लाठीचार्ज, नीट और पेपर लीक विवाद, बरगाड़ी बेअदबी मामले, हिमाचल एंट्री टैक्स विवाद और पंजाब कांग्रेस की स्थिति को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला। सीजेपी प्रदर्शन और प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर परगट सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में युवाओं और छात्रों की बात सुनी जानी चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार संवाद के बजाय लाठीचार्ज का रास्ता अपना रही है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में गड़बड़ियों से देश का युवा मानसिक तनाव झेल रहा है।
पंजाब में बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के कथित पेपर लीक मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार भी शिक्षा व्यवस्था को संभालने में विफल रही है। वहीं खन्ना में मजदूरों पर हुई कार्रवाई का हवाला देते हुए कहा कि सरकारें लोगों की समस्याएं सुनने के बजाय बल प्रयोग कर रही हैं।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के "अनशन नहीं, संवाद होना चाहिए" वाले बयान पर परगट सिंह ने कहा कि जब सरकार लोगों की बात ही नहीं सुनती, तब आंदोलन और धरने की नौबत आती है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार संवाद में विश्वास करती तो किसानों को लंबे आंदोलन के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता। बरगाड़ी बेअदबी मामले में सुखबीर सिंह बादल को एसआईटी द्वारा तलब किए जाने पर उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों को अपना काम करने देना चाहिए। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि बेअदबी से जुड़े कानून में संशोधन से पहले सिख बुद्धिजीवियों और सभी राजनीतिक दलों से व्यापक चर्चा की जानी चाहिए। हिमाचल एंट्री टैक्स विवाद पर उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने चाहिए और आम जनता पर नए टैक्स का बोझ नहीं डालना चाहिए। वहीं पंजाब कांग्रेस की दिल्ली बैठक पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है और कांग्रेस अपने सभी मुद्दों का समाधान खुद कर लेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।