{"_id":"6aacfe860173559615079983","slug":"video-youth-dies-in-guruharsahai-in-laws-accused-of-poisoning-him-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरहरसहाए में युवक की मौत, ससुरालियों पर जहर देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरहरसहाए में युवक की मौत, ससुरालियों पर जहर देने का आरोप
गुरुहरसहाए के गांव मोती वाला निवासी आकाशदीप सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीली पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में आकाशदीप ने आरोप लगाया कि ससुराल में उसे कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर दिया गया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।
आकाशदीप की मां ने आरोप लगाया कि उनकी बहू करीब दो माह पहले रूठकर मायके चली गई थी। इसके बाद गांव गुरु कर्म सिंह में उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने आकाशदीप को बुलाया। आरोप है कि वहां उसे कोल्ड ड्रिंक में जहरीली दवा मिलाकर पिला दी गई। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
मृतक की मां ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।