{"_id":"6985e97fcbbd299c710101f3","slug":"video-young-man-caught-stealing-at-nh-dhaba-in-phagwara-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा के एनएच ढाबा में चोरी करता युवक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फगवाड़ा के सेंट्रल टाऊन स्थित एनएच ढाबा में एक चोर को चोरी करते हुए मालिकों ने रंगे हाथों काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी एक हफ्ता पहले भी यहीं से एक सोने का कड़ा और कैश चोरी कर भागा था। आज दूसरी बार चोरी करने आया तो पकड़ा गया। आरोपी यहीं पर पहले वेटर की नौकरी भी कर चुका था, इसलिए कथित तौर पर उसे सारे आने जाने के रास्ते भी पता थे। आरोपी की पहचान सोहन सिंह निवासी बसंत नगर, झापर कॉलोनी के रूप में हुई है। एएच ढाबा के मालिक पवन गोयल ने बताया कि आरोपी को उसके पिता ने उनके रेस्टोरेंट में काम पर लगवाया था लेकिन उसने यहां केवल दो दिन काम किया और फिर काम छोड़ दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पहले भी तीन केस दर्ज हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।