{"_id":"6ac7ab77d2d30609cd02a2cf","slug":"video-young-boy-brutally-beaten-by-police-employee-in-punjab-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"संगरूर पुलिस में तैनात एक पुलिसकर्मी पर युवक से मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगरूर पुलिस में तैनात एक पुलिसकर्मी पर युवक से मारपीट का आरोप
संगरूर पुलिस में तैनात एक पुलिसकर्मी पर मोगा से एक युवक को कथित तौर पर अगवा कर उसके साथ बुरी तरह मारपीट करने और गंभीर हालत में सुनसान जगह पर छोड़ने के आरोप लगे हैं। घायल युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जिसे गंभीर हालत में उपचार के लिए एम्स बठिंडा में भर्ती करवाया गया है। मामले में युवक के परिजनों की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। वहीं, युवक के कथित अपहरण की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आने की बात कही जा रही है।
एम्स बठिंडा में उपचाराधीन गुरप्रीत सिंह के भाई सिमरजीत सिंह ने बताया कि उसका भाई मोगा में लकड़ी का मिस्त्री है। वह दोपहर के समय मोगा के बुग्गीपुरा चौक से अचानक लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिवार ने मामले की शिकायत थाना मेहना में दर्ज करवाई।
सिमरजीत के मुताबिक, शिकायत दर्ज करवाने के कुछ घंटे बाद गुरप्रीत घायल हालत में मिला। उसके बाद उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।