{"_id":"6ac7c10b7783e8eb910b1f12","slug":"14-youths-rounded-up-in-jalandhar-in-a-betting-case-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा गेट पर सट्टेबाज मोनू के घर पुलिस की रेड: 14 लोग राउंडअप, कंप्यूटर और 4 मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फगवाड़ा गेट पर सट्टेबाज मोनू के घर पुलिस की रेड: 14 लोग राउंडअप, कंप्यूटर और 4 मोबाइल बरामद
Thu, 08 Oct 2026 09:43 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 08 Oct 2026 09:43 PM IST
सार
जालंधर पुलिस ने सट्टेबाजी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 लोगों को राउंडअप किया है। पुलिस ने मौके से कंप्यूटर, चार मोबाइल फोन, दस्तावेज और अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
जालंधर में सट्टेबाजी मामले में बड़ी कार्रवाई
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
जालंधर के फगवाड़ा गेट इलाके में कथित सट्टेबाजी के मामले को लेकर पुलिस ने एक घर पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से कंप्यूटर, चार मोबाइल फोन, दस्तावेज और अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस ने मौके से 14 लोगों को राउंडअप किया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कथित सट्टेबाजी के ठिकाने पर कार्रवाई की। सामने आई तस्वीरों में पुलिस द्वारा घर से सामान इकट्ठा करते हुए और राउंडअप किए गए युवकों को थाने ले जाते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
इस दौरान कुछ युवक मीडिया के कैमरों से चेहरा छिपाते नजर आए। मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर जगदीश लाल ने बताया कि सट्टेबाजी के संबंध में पुलिस ने दबिश दी थी और मौके से 14 लोगों को राउंडअप किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी को थाने ले जाकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
हालांकि, कार्रवाई के दौरान जब मीडिया ने पुलिस से घर में रेड और राउंडअप किए गए युवकों के खिलाफ होने वाली कार्रवाई को लेकर सवाल किए तो अधिकारी जांच का हवाला देते नजर आए। बाद में पुलिस की ओर से बताया गया कि मौके पर दड़े-सट्टे की पर्चियों का कथित काम चल रहा था। फिलहाल पुलिस बरामद सामान और दस्तावेजों की जांच कर रही है। राउंडअप किए गए युवकों के खिलाफ आगे क्या कानूनी कार्रवाई की जाती है। यह जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगा।