{"_id":"6a896daea47897ff1d01f86d","slug":"video-the-food-safety-department-team-collected-ice-cream-samples-in-guruharsahay-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुहरसहाए में फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने आइस क्रीम के सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुहरसहाए में फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने आइस क्रीम के सैंपल भरे
फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाय में फूड सेफ्टी विभाग के इंस्पेक्टर अभिनव कुमार ने एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी नंबर PB-29-AH-1956 को रोका गया, जिसमें बड़ी मात्रा में आइसक्रीम पाई गई। इस आइसक्रीम का सैंपल भरकर जांच के लिए भेजा गया। बातचीत के दौरान फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर अभिनव ने कहा कि त्योहारों के दौरान लोगों की सेहत के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। यदि कोई भी व्यक्ति या दुकानदार मिलावटी या नकली खाद्य पदार्थ बेचता पाया गया, तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि राजस्थान से नकली खोया आने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के लिए टीमें गठित की गईं। इसी कार्रवाई के तहत उक्त पिकअप गाड़ी को रोका गया, जिसमें मौजूद आइसक्रीम पर कोई निर्धारित तिथि (एक्सपायरी/मैन्युफैक्चरिंग डेट) दर्ज नहीं थी। सैंपल को लैबोरेटरी जांच के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।