Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Students showcase scientific mindset and creativity on National Space Day Students participated enthusiastically in poster and essay writing competitions; winners felicitated
{"_id":"6a8983f6ccb7b85f7b0c9a0b","slug":"video-students-showcase-scientific-mindset-and-creativity-on-national-space-day-students-participated-enthusiastically-in-poster-and-essay-writing-competitions-winners-felicitated-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता पोस्टर व लेख लेखन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग, विजेताओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता पोस्टर व लेख लेखन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग, विजेताओं को किया सम्मानित
सन्मति सरकारी विज्ञान एवं अनुसंधान कॉलेज के भौतिक विज्ञान विभाग की ओर से कॉलेज की डायरेक्टर डॉ. सुमीत बराड़ रंधावा के कुशल मार्गदर्शन एवं निगरानी में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस-2026 मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि, वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर पोस्टर निर्माण और लेख लेखन प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
इस वर्ष मनाए जा रहे तीसरे राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का विषय “विकसित भारत की ओर: नवाचार, सहयोग और वैश्विक अंतरिक्ष नेतृत्व की आकांक्षा” रखा गया। विषय के माध्यम से भारत की अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बढ़ते नवाचार, सहयोग और वैश्विक स्तर पर मजबूत होती अंतरिक्ष नेतृत्व की भूमिका को दर्शाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन भौतिक विज्ञान विभाग की प्रभारी एवं प्रमुख प्रो. डॉ. सरबदीप कौर सिद्धू तथा प्रो. आकाशदीप कौर की ओर से किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों, अंतरिक्ष अनुसंधान, आधुनिक तकनीक और भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों से जुड़े अपने विचारों एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में पहला स्थान भूपिंदर सिंह व पारस ठाकुर, बीएससी द्वितीय वर्ष तथा जशस्वी भाटिया व अनमोलदीप कौर, बीएससी तृतीय वर्ष ने संयुक्त रूप से हासिल किया। दूसरा स्थान जैस्मिन कौर व अंजली, बीएससी द्वितीय वर्ष तथा रजनी शर्मा व नैना मसीह, बीएससी द्वितीय वर्ष ने प्राप्त किया। तीसरा स्थान रमनजोत कौर व खुशवीर कौर तथा जैस्मिन व अंजली, बीएससी प्रथम वर्ष गैर-चिकित्सा वर्ग ने संयुक्त रूप से हासिल किया।
इसके अलावा बीएससी प्रथम वर्ष की छात्राओं मेघा, श्वेता, सिमरन, जसप्रीत, सुखप्रीत और वंशिका द्वारा तैयार किए गए पोस्टरों को भी उनकी रचनात्मकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और विषय की प्रभावशाली प्रस्तुति के लिए विशेष रूप से सराहा गया।
लेख लेखन प्रतियोगिता में गुरनूर कौर ने पहला, करमजीत कौर ने दूसरा और अंजली गुप्ता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सुखराज कौर को शानदार भागीदारी एवं प्रयासों के लिए प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर कॉलेज की डायरेक्टर डॉ. सुमीत बराड़ रंधावा ने भौतिक विज्ञान विभाग की ओर से किए गए प्रयास की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को वैज्ञानिक एवं शोध आधारित गतिविधियों में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को सामने लाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
कार्यक्रम के दौरान सुमीत सोनी, के. सुरिंदर शर्मा और सरदार करनैल सिंह भी उपस्थित रहे। समागम के अंत में विभाग की प्रमुख प्रो. डॉ. सरबदीप कौर सिद्धू ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले स्टाफ सदस्यों एवं सभी विद्यार्थियों का धन्यवाद किया। इस प्रकार राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस-2026 विद्यार्थियों के लिए ज्ञान, वैज्ञानिक सोच, शोध भावना और रचनात्मकता के प्रदर्शन का प्रभावशाली मंच साबित हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।