{"_id":"6aaf596250f8e8b8a104b76d","slug":"video-shri-radha-ashtami-was-celebrated-with-devotion-and-great-fanfare-at-the-shri-radha-krishna-temple-in-kotkapura-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा के श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्रद्धा और धूमधाम से मनाई गई श्री राधा अष्टमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा के श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्रद्धा और धूमधाम से मनाई गई श्री राधा अष्टमी
कोटकपूरा के श्री राधा कृष्ण मंदिर में शनिवार रात मंदिर के संस्थापक बाबा हरि दर्शन जी महाराज के आशीर्वाद और मंदिर कमेटी के प्रधान इंजीनियर राजकुमार अग्रवाल के नेतृत्व में श्री राधा अष्टमी का पर्व श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस धार्मिक समागम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्री राधा-कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कीर्तनीय सदा हरि की ओर से भजन गायक संजीव शर्मा के नेतृत्व में धार्मिक कीर्तन प्रस्तुत किया गया। भजन-कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर किया गया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। समागम के दौरान मंदिर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राधा-कृष्ण के चरणों में नतमस्तक होकर सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मंदिर कमेटी के प्रधान इंजीनियर राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि इस धार्मिक समागम के समापन के बाद श्रद्धालुओं के लिए लंगर का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि मंदिर कमेटी की ओर से पर्व को लेकर विशेष प्रबंध किए गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।