{"_id":"69398f1b6f1baa537304a7ea","slug":"video-shots-were-fired-between-two-groups-one-injured-in-firozpur-2025-12-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर: दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर चली गोलियां, एक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर: दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर चली गोलियां, एक जख्मी
फिरोजपुर के गांव खाईफेमीकी में बुधवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में पथराव हुआ और गोलियां चलीं। इस वारदात में एक नौजवान की टांग में गोली लगने से वह जख्मी हो गया। जख्मी हालत में उसे स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गुरमुख सिंह वासी खाईफेमीकी ने बताया कि बलजीत सिंह वासी खाईफेमीकी उसका दोस्त है। बलजीत की आरोपियों के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। बुधवार देर शाम पांच आरोपी बाइक पर आए और बलजीत पर पथराव करने लगे। मामला गंभीर होता गया और दूसरी तरफ आरोपियों ने गोलियां चलाना शुरू कर दी। एक गोली बलजीत की टांग पर लगी।
उधर, डॉक्टर ने बताया कि बलजीत की टांग पर गहरा जख्म हुआ है। उसकी हालत गंभीर है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पता चला है कि इनकी आपस में निजी रंजिश को लेकर ये दो गुट आपस में भिड़े हैं। मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।