{"_id":"6adb08f7f0626dd8790c09d9","slug":"video-motorcyclist-killed-two-others-critically-injured-in-collision-with-a-combine-harvester-in-faridkot-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में कंबाइन से भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में कंबाइन से भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर घायल
अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर गांव टहिना के नजदीक वीरवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि उसके साथ मोटरसाइकिल पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब तीनों युवक फरीदकोट से काम निपटाकर वापस मुदकी लौट रहे थे। कंबाइन मशीन से मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मृतक की पहचान फिरोजपुर जिले के मुदकी निवासी दलेर सिंह पुत्र कुलविंदर सिंह के रूप में हुई है। घायलों की पहचान मुदकी निवासी लवप्रीत सिंह और तरनतारन निवासी प्रिंस के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दलेर सिंह के परिवार में वीरवार को शादी समारोह था। समारोह के बाद दलेर सिंह अपने साथियों लवप्रीत सिंह और प्रिंस के साथ मोटरसाइकिल पर फरीदकोट पहुंचा था। कामकाज निपटाने के बाद तीनों वापस अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव तहना के पास उनकी मोटरसाइकिल कंबाइन मशीन से टकरा गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दिलेर सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य दोनों घायलों का उपचार जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। दलेर सिंह के पिता कुलविंदर सिंह और अन्य रिश्तेदारों ने बताया कि शादी समारोह के बाद तीनों युवक काम के सिलसिले में फरीदकोट आए थे, लेकिन वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।
थाना सदर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।