Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
In Faridkot, the Shiromani Akali Dal, led by Harsimrat Kaur Badal, staged a protest under the 'Mavan-Dhiyan Di Lalkar' (Mothers and Daughters' Challenge) campaign.
{"_id":"6ac9a320d986ef5404036a1a","slug":"video-in-faridkot-the-shiromani-akali-dal-led-by-harsimrat-kaur-badal-staged-a-protest-under-the-mavan-dhiyan-di-lalkar-mothers-and-daughters-challenge-campaign-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में शिरोमणि अकाली दल ने हरसिमरत कौर बादल के नेतृत्व में मांवां धियां दी ललकार अभियान के तहत दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में शिरोमणि अकाली दल ने हरसिमरत कौर बादल के नेतृत्व में मांवां धियां दी ललकार अभियान के तहत दिया धरना
शिरोमणि अकाली दल की ओर से चलाए जा रहे मावां-धियां दी ललकार अभियान के तहत शुक्रवार को मिनी सचिवालय स्थित डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के समक्ष विशाल रोष धरना दिया गया। सांसद हरसिमरत कौर बादल के नेतृत्व में आयोजित धरने में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और पंजाब को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। धरने के बाद डिप्टी कमिश्नर को मांगपत्र भी सौंपा गया। हरसिमरत कौर बादल ने आम आदमी पार्टी सरकार पर नशे को रोकने में नाकाम रहने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार युद्ध नशों विरुद्ध अभियान के जरिए नशामुक्त पंजाब के दावे कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर नशे की बिक्री पर प्रभावी रोक नहीं लग सकी है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत हर गली-मोहल्ले में छोटी कमेटियां गठित कर नशा तस्करों की जानकारी जुटाई जाएगी और कार्रवाई के लिए संबंधित एजेंसियों तक पहुंचाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि अकाली दल की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाया जाएगा तथा अलग टास्क फोर्स गठित की जाएगी। नशे के आदी लोगों के पुनर्वास और नशे से प्रभावित परिवारों की सहायता की भी व्यवस्था की जाएगी।
इस मौके पर अकाली दल के मुख्य प्रवक्ता एवं फरीदकोट हलका प्रभारी परमबंस सिंह बंटी रोमाणा, सुखजीव कौर रोमाणा और एसजीपीसी सदस्य गुरिंदर कौर भोलूवाला सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।