{"_id":"6af6d9ee32fc0902540b3c59","slug":"video-grp-conducts-search-operation-at-ferozepur-cantt-railway-station-in-connection-with-chhath-puja-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"छठ पूजा को लेकर फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी का सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पूजा को लेकर फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी का सर्च ऑपरेशन
छठ पूजा के मद्देनजर ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। जीआरपी थाना फिरोजपुर की टीम ने पैसेंजर अवेयरनेस एवं सर्च ऑपरेशन के तहत स्टेशन पर जांच की।
इस दौरान पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों, ट्रेनों, वेटिंग एरिया, मोटरसाइकिल पार्किंग, एंट्री और एग्जिट गेट के अलावा स्टेशन के बाहर खड़ी कारों और मोटरसाइकिलों की बारीकी से जांच की। पुलिस ने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने के साथ उनके बैग और अन्य सामान की भी तलाशी ली। हालांकि, चेकिंग के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।
जीआरपी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने यात्रियों को जागरूक करते हुए कहा कि यदि उन्हें ट्रेन या प्लेटफार्म पर कोई संदिग्ध व्यक्ति अथवा लावारिस वस्तु दिखाई देती है तो तुरंत नजदीकी स्टेशन, जीआरपी थाना या आरपीएफ को इसकी सूचना दें। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस की ओर से लगातार निगरानी और चेकिंग की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।