{"_id":"6a8a819fc4c8f1ecc303262b","slug":"video-food-safety-team-takes-action-on-firozpur-khai-road-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर के खाई रोड पर फूड सेफ्टी टीम की कार्रवाई, तीन क्विंटल खराब मिठाई मौके पर नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर के खाई रोड पर फूड सेफ्टी टीम की कार्रवाई, तीन क्विंटल खराब मिठाई मौके पर नष्ट
रक्षा बंधन पर्व को देखते हुए मिलावटी, गैर-मानक और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री व सप्लाई रोकने के लिए फूड सेफ्टी विभाग की ओर से लगातार जांच की जा रही है। इसी कड़ी में खाई रोड पर नाकाबंदी कर मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थ लेकर आने वाले वाहनों की जांच की गई।
इस दौरान नंबर पीबी-02-बीबी-0783 वाली एक गाड़ी को जांच के लिए रोका गया। गाड़ी में करीब तीन क्विंटल मिठाई लदी हुई थी। फूड सेफ्टी टीम को देखते ही गाड़ी का चालक और उसके साथ मौजूद सेल्समैन वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।
फूड सेफ्टी विभाग के इंस्पेक्टर अभिनव कुमार ने बताया कि टीम ने जब गाड़ी में रखी मिठाई की जांच की तो उसकी हालत बेहद खराब पाई गई। मिठाई में कीड़े पड़े हुए थे, बदबू आ रही थी और उस पर जाले लगे थे। इसके अलावा मिठाई जिन धातु के कंटेनरों और टीन में रखी गई थी, उन पर भी जंग लगी हुई मिली। इससे खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए।
मिठाई को मानव स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित पाए जाने पर फूड सेफ्टी टीम ने करीब 3 क्विंटल मिठाई मौके पर ही नियमों के तहत नष्ट करवा दी, ताकि इसे किसी भी हालत में लोगों की खपत में न लाया जा सके।
अभिनव ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मिलावटी, गैर-मानक और असुरक्षित खाद्य पदार्थ तैयार करने, रखने, सप्लाई करने या बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विभाग ने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास मिलावटी या संदिग्ध खाद्य पदार्थों की बिक्री व सप्लाई की सूचना विभाग को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।