{"_id":"6abc99a56a6560a28105066d","slug":"video-fire-breaks-out-at-a-stationery-shop-in-jeera-flames-flare-up-due-to-firecrackers-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीरा में कॉपी-किताबों की दुकान में लगी आग, पटाखों से भड़की लपटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरा में कॉपी-किताबों की दुकान में लगी आग, पटाखों से भड़की लपटें
फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा में कॉपी-किताबों की एक दुकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। दुकान में पटाखे भी रखे हुए थे, जिसके चलते आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें तेज होने से दुकान में रखा कॉपी-किताबों समेत अन्य सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को सूचना दी गई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना में दुकान का काफी नुकसान हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।