{"_id":"6ab0a9326d824b02550e53ff","slug":"video-contract-worker-from-the-electricity-department-dies-in-an-accident-near-talwandi-chaudhrian-in-kapurthala-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में तलवंडी चौधरियां के पास हादसे में बिजली विभाग के ठेका कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला में तलवंडी चौधरियां के पास हादसे में बिजली विभाग के ठेका कर्मचारी की मौत
कपूरथला में तलवंडी चौधरियां के पास हुए सड़क हादसे में बिजली विभाग के 43 वर्षीय ठेका कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान चिमन सिंह (43) पुत्र गुरबचन सिंह निवासी गांव फरीदपुर, तलवंडी चौधरियां, कपूरथला के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, तलवंडी चौधरियां के पास मुख्य मार्ग पर चिमन सिंह का मोटरसाइकिल हादसाग्रस्त हालत में मिला। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी लाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि चिमन सिंह बिजली विभाग में ठेका आधार पर लाइनमैन था। वह सब-डिवीजन ढिलवां के अधीन तैनात था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे के समय वह ड्यूटी पर था।
हादसे के बाद मृतक के शव को कानूनी कार्रवाई के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।