{"_id":"6a9d35847b56020aa70f2c87","slug":"video-breaking-the-drug-supply-line-is-a-priority-for-the-punjab-government-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा: नशे की सप्लाई लाइन तोड़ने के साथ नशा पीड़ितों के इलाज और पुनर्वास पर पंजाब सरकार का जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा: नशे की सप्लाई लाइन तोड़ने के साथ नशा पीड़ितों के इलाज और पुनर्वास पर पंजाब सरकार का जोर
पंजाब के राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि पंजाब सरकार नशे के खिलाफ ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के तहत नशे की सप्लाई लाइन तोड़ने के लिए सख्त कार्रवाई कर रही है। साथ ही नशे से पीड़ित लोगों के इलाज, काउंसलिंग और पुनर्वास के माध्यम से उन्हें समाज की मुख्यधारा में वापस लाने के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। मोगा में विधायक निहाल सिंह वाला मनजीत सिंह बिलासपुर, विधायक बाघापुराना अमृतपाल सिंह सुखानंद, विधायक धर्मकोट दविंदरजीत सिंह लाडी ढोस, डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया, एसएसपी सरताज सिंह चाहल तथा विलेज और वार्ड डिफेंस कमेटियों के सदस्यों के साथ ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान की समीक्षा करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नशे के खात्मे के लिए सरकार ने तीन-स्तरीय रणनीति अपनाई है। इसमें नशे की सप्लाई रोकना, लोगों में जागरूकता पैदा करना और नशा पीड़ितों का इलाज करवाकर उनका पुनर्वास सुनिश्चित करना शामिल है। मंत्री ने लोगों से अपील की कि वे नशा तस्करों संबंधी जानकारी पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई ‘नशा मुक्ति ऐप’ और ‘सेफ पंजाब हेल्पलाइन 97791-00200’ पर साझा करें। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाती है। उन्होंने नशा विरोधी अभियान के ब्लॉक कोऑर्डिनेटरों की समस्याओं और सुझावों को भी गंभीरता से सुना। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को नशे से जुड़े मामलों की समयबद्ध जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की दृढ़ नीति और पुलिस की कार्रवाई से नशे की सप्लाई लाइन तोड़ने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।