{"_id":"6adf0dc45a7b671e0a06ae6e","slug":"video-aapki-awaaz-party-to-contest-35-seats-in-chandigarh-municipal-corporation-elections-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में 35 सीटों पर उतरेगी आपकी आवाज पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में 35 सीटों पर उतरेगी आपकी आवाज पार्टी
आपकी आवाज पार्टी ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में सभी 35 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी अध्यक्ष प्रेम पाल चौहान ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पांच उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुनावी बिगुल बजाया।
प्रेम पाल चौहान ने कहा कि पार्टी का मुख्य मुद्दा शहर की बुनियादी समस्याओं का समाधान करना होगा। सड़कों की खराब हालत, आवारा पशुओं की समस्या, ला एंड ऑर्डर तथा बिजली-पानी से जुड़ी दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम लोगों को रोजमर्रा की समस्याओं से राहत दिलाना पार्टी की प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव में पार्टी सभी 35 वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारकर जनता के बीच जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पांच उम्मीदवारों की घोषणा के साथ पार्टी ने चुनावी तैयारियों की शुरुआत की।
पार्टी के घोषित उम्मीदवार
* वार्ड-13: रोहित कुमार
* वार्ड-14: शाहनूर चौधरी
* वार्ड-15: प्रेम पाल चौहान
* वार्ड-29: ज्योति दत्त
* वार्ड-31: अर्पित गुप्ता
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।