{"_id":"6ad9e3c5d008473ec20c2825","slug":"sara-gets-emotional-remembering-her-mother-amrita-singh-at-the-golden-temple-reaches-attari-with-ayushmann-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोल्डन टेंपल में मां अमृता सिंह को याद कर भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान के साथ अटारी पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्डन टेंपल में मां अमृता सिंह को याद कर भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान के साथ अटारी पहुंचीं
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Thu, 22 Oct 2026 03:52 PM IST
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान मंगलवार को अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचीं। इस दौरान वे भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। वह अपनी मां अमृता सिंह को याद कर रही थीं।अभिनेत्री के साथ मौजूद गाइड सरबजीत सिंह ने बताया कि सारा अली खान की इच्छा थी कि वह अपनी मां को भी श्री हरिमंदिर साहिब के दर्शन करवाएं। इसके लिए उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए अपनी मां को पवित्र स्थल के दर्शन करवाने के बारे में पूछा था। हालांकि, श्री हरिमंदिर साहिब परिसर में मोबाइल फोन से वीडियो कॉल करने और वीडियो बनाने की अनुमति नहीं होने के कारण उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो सकी। सरबजीत सिंह के मुताबिक, गोल्डन टेंपल में रहने के दौरान सारा भावुक दिखाई दीं। इस दौरान का वीडियो भी सामने आया है। दर्शन करने के बाद जब सारा अली खान गोल्डन टेंपल से बाहर आईं तो उन्होंने अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें अपनी मां की बहुत याद आ रही है। यहां आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। दोनों कलाकारों के अमृतसर पहुंचने को लेकर उनके प्रशंसकों में भी उत्सुकता रही। फिल्म ‘उड़ता तीर’ को लेकर अमृतसर पहुंचे कलाकारों के कार्यक्रम में धार्मिक आस्था और देशभक्ति का संगम देखने को मिला। श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होने के बाद अटारी बॉर्डर पहुंचकर रिट्रीट सेरेमनी देखना उनके दौरे का प्रमुख हिस्सा रहा। ऐसे में दोनों कलाकारों ने अपने दौरे के दौरान गुरु घर में माथा टेकने के साथ भारत-पाकिस्तान सीमा पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी का भी आनंद लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।