{"_id":"6941123e78ffac394d0ea4b7","slug":"kabaddi-player-rana-balachauriya-murdered-in-mohali-bambiha-gang-claims-responsibility-2025-12-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की हत्या, बंबीहा गैंग ने ली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की हत्या, बंबीहा गैंग ने ली जिम्मेदारी
मोहाली जिले के सोहाना में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान के प्रमोटर 30 साल के दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया को कुछ हमलावरों ने नजदीक से कई गोलियां मारीं। एक गोली उसके सिर में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हत्या की जिम्मेदारी बंबीहा गैंग ने साेशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर ली है। कहा है कि उन्होंने सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लिया है। वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मोहाली के एसएसपी हरमनदीप सिंह ने गैंगवार की आशंका जताई। उन्होंने बताया कि हमलावर तीन से चार थे और उन्होंने चार से पांच राउंड फायर किए। सभी बोलेरो और मोटरसाइकिलों पर भागे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस वारदात के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें फ्लड लाइड के बीच खिलाड़ी मैच से पहले प्रैक्टिस कर रहे होते हैं। इसी दौरान गोलियां चलने की आवाज आती है। पहले तो लोग पटाखों की आवाज समझते हैं लेकिन चीख पुकार मचने के बाद वहां भगदड़ मच जाती है। जानकारी के अनुसार कुछ लोग प्रशंसक बनकर राणा बलाचौरिया के पास पहुंचे और सेल्फी लेने के बहाने नजदीक आए और गोलियां मार दीं। पिछले दिनों चंडीगढ़ में हुए पैरी हत्याकांड में लॉरेंस गैंग का नाम सामने आया था और अब इस हत्या की जिम्मेदारी बंबीहा गैंग ने ली है। 10 दिन के भीतर हुई दो वारदातों की वजह ट्राइसिटी में पुलिस अलर्ट पर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।